ePaper

मालकिन के लिए कुत्ते ने दे दी अपनी जान, चाकूबाज से अकेले भिड़ गया

Updated at : 15 Apr 2017 10:35 AM (IST)
विज्ञापन
मालकिन के लिए कुत्ते ने दे दी अपनी जान, चाकूबाज से अकेले भिड़ गया

मुंबई : ये सभी जानते हैं कि कुत्ता इंसान का सबसे अच्छा और वफादार दोस्त होता है. शायद यही कारण है कि लोग अपने घर और परिवार की सुरक्षा के लिए कुत्ते को पालना पसंद करते हैं. कुत्ता अपने मालिक की सेवा बड़े ईमानदारी से करता है और कोई मुसीबत आए तो अपनी जान की […]

विज्ञापन

मुंबई : ये सभी जानते हैं कि कुत्ता इंसान का सबसे अच्छा और वफादार दोस्त होता है. शायद यही कारण है कि लोग अपने घर और परिवार की सुरक्षा के लिए कुत्ते को पालना पसंद करते हैं. कुत्ता अपने मालिक की सेवा बड़े ईमानदारी से करता है और कोई मुसीबत आए तो अपनी जान की बाजी भी लगा सकता है.

एक ऐसा ही वाक्या कारोबारी नगरी मुंबई में देखने को मिला है जहां इस ईमानदार कुत्ते ने अपनी जिंदगी मालकिन के लिए न्योछावर कर दी. मामले को लेकर मालकिन ने कहा कि मुझे न्याय चाहिए… मेरे परिवार में कोई नहीं…मेरे माता-पिता भी नहीं… वह मेरे लिए परिवार के सदस्य की तरह था.

क्या है मामला

मुंबई के अंटॉप हिल में सुमाती नामक एक महिला ने एक कुत्ते को गोद लिया था जो अपने मालकिन के प्रति बेहद वफादार था. बताया जा रहा है कि वेंकटेश नामक एक आदमी अपनी प्रेमिका से मिलने अंटॉप हिल के एक मंदिर में आया था और उसकी दौरान मंदिर में लड़की की भाभी आ गयी जिसके बाद वेंकटेश आगबबूला हो गया. प्रेमिका की भाभी को जान से मारने के लिए वह भागा. अपनी जान बचाने के लिए प्रेमिका की भाभी सुमाती के घर में जा पहुंची. वेंकटेश महिला पर हमला करता उससे पहले सुमाती ने उसे समझाने की पूरी कोशिश की लेकिन वह नहीं माना… वेंकटेश उसपर चाकू से हमला करने की कोशिश करने लगा और उसी दौरान सुनिती का पालतू कुत्ता वहां पहुंच गया और वह वेंकेटश पर झपट पड़ा. इस झड़प में वेंकटेश ने कुत्ते पर चाकू से कई वार कर दिये जिससे उसकी मौत हो गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola