VIDEO : मनोहर पर्रिकर ने खोला राज, रक्षा मंत्री के पद से क्यों दिया इस्तीफा ?

नयी दिल्ली : देश के पूर्व रक्षा मंत्री और अब गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने मजबूरी में रक्षा मंत्री का पद छोड़ा था. इस बात का खुलासा उन्होंने खुद किया है. दूरदर्शन को दिये अपने खास साक्षात्कार में उन्होंने भावुक होते हुए कई बातों का खुलासा किया. पर्रिकर ने कुलभूषण जाधव मामले पर कहा, […]
नयी दिल्ली : देश के पूर्व रक्षा मंत्री और अब गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने मजबूरी में रक्षा मंत्री का पद छोड़ा था. इस बात का खुलासा उन्होंने खुद किया है. दूरदर्शन को दिये अपने खास साक्षात्कार में उन्होंने भावुक होते हुए कई बातों का खुलासा किया.
पर्रिकर ने कुलभूषण जाधव मामले पर कहा, पाकिस्तान खतरनाक खेल खेल रहा है. गोवा का मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार मीडिया के सामने आने वाले पर्रिकर ने भावुक होते हुए बताया उन्होंने रक्षा मंत्री का पद छोड़ने का मन क्यों बनाया. उन्होंने बताया किकश्मीर मसले के कारण उन्होंने रक्षा मंत्री का पद छोड़ने का मन बनाया. उन्होंने कहा, कश्मीर जैसे मुद्दे भी मुझे रक्षा मंत्री का पद छोड़ने के लिए मजबूर किया और गोवा लौटना ही बेहतर लगा. पर्रिकर ने कहा, दिल्ली उनके कार्यक्षेत्र का हिस्सा नहीं रहा है, वहां पर दबाव महसूस करता था.
जाधव मामले में पाक जो करने जा रहा है, उस पर विदेश मंत्री ने बोला है, हम चुप नही बैठेंगें जो करना है देश करेगा: #गोवा सीएम @manoharparrikar pic.twitter.com/aun3KDdhFe
— डीडी न्यूज़ (@DDNewsHindi) April 14, 2017
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




