चुनाव आयोग की ‘खुली चुनौती'' पर केजरीवाल की चुटकी
नयी दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने चुनाव आयोग द्वारा सियासी दलों और विशेषज्ञों को दी गई खुली चुनौती पर आज सवाल उठाए जिसमें कहा गया था कि वे यह साबित करके दिखाएं कि ईवीएम में गड़बड़ी की जा सकती है. केजरीवाल ने हैरत जताई कि आयोग आधिकारिक वक्तव्य जारी करने के बजाए […]
नयी दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने चुनाव आयोग द्वारा सियासी दलों और विशेषज्ञों को दी गई खुली चुनौती पर आज सवाल उठाए जिसमें कहा गया था कि वे यह साबित करके दिखाएं कि ईवीएम में गड़बड़ी की जा सकती है.
केजरीवाल ने हैरत जताई कि आयोग आधिकारिक वक्तव्य जारी करने के बजाए कथित चुनौती की खबर सूत्रों के हवाले से क्यों जारी कर रहा है. उन्होंने कई ट्वीट किए, इनमें कहा, ‘‘ऐसी खबरें ‘सूत्रों’ के हवाले से क्यों? वे कितने विश्वसनीय हैं, चुनाव आयोग कोई औपचारिक वक्तव्य जारी क्यों नहीं करता, क्या किसी ने सीईसी का आधिकारिक बयान देखा है? मैं शाम से खोजने की कोशिश कर रहा हूं. क्या यह खबर सही है?’
चुनाव आयोग से केजरीवाल ने कहा, मुझे ब्रांड एबेंसडर बना लीजिए
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










