गडकरी ने गोवा कांग्रेस पर कसा तंज कहा, फिल्म चल जाती अगर हीरो सोता नहीं
Updated at : 07 Apr 2017 5:13 PM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली : गोवा में सरकार बनाने में कांग्रेस की विफलता के लिए पार्टी के प्रदेश प्रभारी पर तंज कसते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने आज कहा, ‘‘ आपकी फिल्म चल जाती यदि आपका हीरो रातभर सोता नहीं रहता. मोटरयान संशोधन विधेयक पर चर्चा के दौरान कांग्रेस के के सी वेणुगोपाल ने गोवा में […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : गोवा में सरकार बनाने में कांग्रेस की विफलता के लिए पार्टी के प्रदेश प्रभारी पर तंज कसते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने आज कहा, ‘‘ आपकी फिल्म चल जाती यदि आपका हीरो रातभर सोता नहीं रहता. मोटरयान संशोधन विधेयक पर चर्चा के दौरान कांग्रेस के के सी वेणुगोपाल ने गोवा में 13 सीटों के बावजूद भाजपा की सरकार बनवाने में ‘विलेन’ की भूमिका निभाने के लिए गडकरी पर हल्का सा तंज कसा.
40 सदस्यीय गोवा विधानसभा में भाजपा को 13 सीटें मिली थीं और वह राज्य में गठबंधन सरकार बनाने में सफल रही. वरिष्ठ कांग्रेसी नेता दिग्विजय सिंह गोवा में पार्टी मामलों के प्रभारी थे. ‘‘कर्मठ’ और ‘‘बहुत अच्छा’ काम करने के लिए वेणुगोपाल ने गडकरी की काफी तारीफ की लेकिन साथ ही कहा कि वह बहुत अच्छे व्यक्ति हैं लेकिन गोवा में उन्होंने विलेन की भूमिका अदा की. इस पर गडकरी ने कांग्रेस की विफलता की जिम्मेदारी दिग्विजय सिंह पर डालते हुए उनका नाम लिए बिना कहा, ‘‘ आप मुझे क्यों दोष दे रहे हैं? आपका हीरो सारी रात सोता रहा। आपकी फिल्म चल जाती यदि आपका हीरो रातभर सोता नहीं रहता.
विधेयक पर चर्चा के दौरान कई सदस्यों ने गडकरी की सराहना की. कांग्रेस ने गोवा में बहुमत हासिल करने के लिए भाजपा पर अनैतिक तौर तरीके अपनाने का आरोप लगाया था. कांग्रेस को वहां 17 सीटें मिली थीं. कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खडगे ने भी गडकरी की तारीफ की लेकिन साथ ही कहा कि सत्ता पक्ष की सीटें खाली पडी हैं और सदन में कोरम भी नहीं है तो ऐसे में चर्चा के प्रति भाजपा की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है. जब खडगे ने कोरम की बात कही तो सदन में करीब 28 सदस्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




