ePaper

सीबीएसइ 12वीं परीक्षा में छात्रों से सवाल- जलाना सही या दफनाना

Updated at : 07 Apr 2017 7:35 AM (IST)
विज्ञापन
सीबीएसइ 12वीं परीक्षा में छात्रों से सवाल- जलाना सही या दफनाना

नयी दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसइ) की 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के जीवविज्ञान के पत्र में पूछे गये एक सवाल को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. इसमें छात्रों से इस बात को न्यायोचित ठहराने के लिए कहा गया था कि वायु प्रदूषण से वातावरण को बचाने के लिए ‘जलाने’ की जगह ‘दफनाने’ […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसइ) की 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के जीवविज्ञान के पत्र में पूछे गये एक सवाल को लेकर विवाद खड़ा हो गया है.

इसमें छात्रों से इस बात को न्यायोचित ठहराने के लिए कहा गया था कि वायु प्रदूषण से वातावरण को बचाने के लिए ‘जलाने’ की जगह ‘दफनाने’ को बढ़ावा दिया जाना चाहिए. बोर्ड ने एक अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. बोर्ड ने साथ ही ‘सवाल की व्याख्या में अस्पष्टता’ को लेकर सवाल तैयार करने वाले विषय विशेषज्ञ पर रोक लगा दी है.

यह सवाल ट्विटर पर खूब प्रसारित हुआ. लोगों ने सवाल की आलोचना करते हुए उसके साथ केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को टैग कर उनके हस्तक्षेप की मांग की थी. हालांकि सवाल में विशेष रूप से यह नहीं बताया गया कि क्या यह शवों को दफनाने या उसे जलाने के संबंध में है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola