ePaper

पास्को एक्ट के तहत हुई युवती की गिरफ्तारी, नाबालिग प्रेमी के शोषण का आरोप लगा

Updated at : 03 Apr 2017 12:44 PM (IST)
विज्ञापन
पास्को एक्ट के तहत हुई युवती की गिरफ्तारी, नाबालिग प्रेमी के शोषण का आरोप लगा

कोयट्टम (केरल) : एक 21 साल की लड़की को यहां पास्को एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है, उसपर आरोप है कि उसने अपने नाबालिग प्रेमी ( 17 वर्ष) का यौन शोषण किया. उक्त लड़की की गिरफ्तारी लड़के की मां द्वारा दर्ज करायी गयी शिकायत के आधार पर हुई है, जिसमें उन्होंने बताया है कि […]

विज्ञापन

कोयट्टम (केरल) : एक 21 साल की लड़की को यहां पास्को एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है, उसपर आरोप है कि उसने अपने नाबालिग प्रेमी ( 17 वर्ष) का यौन शोषण किया.

उक्त लड़की की गिरफ्तारी लड़के की मां द्वारा दर्ज करायी गयी शिकायत के आधार पर हुई है, जिसमें उन्होंने बताया है कि उनके नाबालिग बेटे का यौन शोषण उक्त युवती ने किया है.

शिकायत दर्ज होने के बाद रामापुरम पुलिस ने दोनों को उनके घर का दरवाजा तोड़कर गिरफ्तार किया, ऐसा पुलिस ने इसलिए किया, क्योंकि दोनों सामने नहीं आ रहे थे.

युवती को कोयट्टम के जिला कोर्ट में पेश किया गया और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि लड़के को जुवनाइल जस्टिस बोर्ड के सामने पेश किया गया. वहां उसने बताया कि उनदोनों की दोस्ती फेसबुक के जरिये हुई थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola