प्रेस एसोसिएशन के चुनाव में जयशंकर पैनल की भारी जीत

नयी दिल्ली : भारत सरकार से मान्यता प्राप्त (पीआईबी) पत्रकारों की सर्वोच्च संस्था, प्रेस एसोसिएशन के चुनाव में जयशंकर गुप्ता-शिशिर सोनी-सीके नायक पैनल ने जोरदार जीत दर्ज की. द्विवार्षिक चुनाव के नतीजे का ऐलान वोटों की गिनती के बाद चुनाव अधिकारी अशोक टुटेजा, अरुण केशरी और श्री कृष्णा ने शनिवार देर रात किया गया. जयशंकर […]
नयी दिल्ली : भारत सरकार से मान्यता प्राप्त (पीआईबी) पत्रकारों की सर्वोच्च संस्था, प्रेस एसोसिएशन के चुनाव में जयशंकर गुप्ता-शिशिर सोनी-सीके नायक पैनल ने जोरदार जीत दर्ज की. द्विवार्षिक चुनाव के नतीजे का ऐलान वोटों की गिनती के बाद चुनाव अधिकारी अशोक टुटेजा, अरुण केशरी और श्री कृष्णा ने शनिवार देर रात किया गया.
जयशंकर गुप्ता प्रेस एसोसिएशन के नये अध्यक्ष चुने गये. जबकि शिशिर सोनी उपाध्यक्ष और सीके नायक को महासचिव निर्वाचित किया गया. इसके साथ ही संयुक्त सचिव पद के लिए आनंद मिश्र और कोषाध्यक्ष के लिए जेसी वर्मा का निर्वाचन किया गया.
पांच सदस्यीय एग्जीक्यूटिव कमिटी के लिए संतोष ठाकुर, अनिल दुबे, श्रीनंद झा, के. बेनेडिक्ट और विवेक सक्सेना इस बार चुने गये. एसोसिएशन पर वर्षों से काबिज राजीव राजन नाग पैनल का सूपड़ा साफ़ हो गया. प्रेस एसोसिएशन का गठन 1966 में पत्रकारों और केंद्र सरकार के बीच बेहतर संवाद के लिए किया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










