राम जेठमलानी अस्पताल में भर्ती
Updated at : 25 Mar 2017 8:04 PM (IST)
विज्ञापन

कोच्चि : प्रख्यात वकील एवं राज्यसभा सांसद राम जेठमलानी को हृदय से संबंधित बीमारी के कारण कोच्चि के एक निजी अस्पताल में आज भर्ती कराया गया. वीपीएस लेकशोर अस्पताल के अधिकारी ने बताया कि 94 वर्षीय वकील को उपचार के लिये आज अपराह्न अस्पताल में भर्ती कराया गया. वीपीएस लेकशोर अस्पताल के सीईओ एस के […]
विज्ञापन
कोच्चि : प्रख्यात वकील एवं राज्यसभा सांसद राम जेठमलानी को हृदय से संबंधित बीमारी के कारण कोच्चि के एक निजी अस्पताल में आज भर्ती कराया गया.
वीपीएस लेकशोर अस्पताल के अधिकारी ने बताया कि 94 वर्षीय वकील को उपचार के लिये आज अपराह्न अस्पताल में भर्ती कराया गया. वीपीएस लेकशोर अस्पताल के सीईओ एस के अब्दुल्ला ने बताया, हृदय से संबंधित बीमारी के चलते उन्हें अपराह्न 12 बजकर 45 मिनट पर अस्पताल लाया गया था.
हमारे अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक टीम उनकी निगरानी कर रही है.” उन्होंने बताया, ‘‘वह ठीक हैं. उनकी हालत स्थिर है.” पूर्व केंद्रीय मंत्री जेठमलानी आपराधिक कानून पर वकीलों की ओर से आयोजित सम्मेलन में शिरकत करने के लिये शहर आये थे.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




