सिद्धू के टीवी शो पर बैन लगा सकते हैं कैप्टन अमरिंदर सिंह, लेंगे कानूनी राय
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Mar 2017 2:17 PM
चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह इस मामले पर कानूनी राय लेंगे कि क्या उनके मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू टेलीविजन पर एक मशहूर कॉमेडी शो पर सेलिब्रिटी-जज बने रह सकते हैं या नहीं. सिंह ने एक टीवी न्यूज चैनल को बताया कि वह ‘द कपिल शर्मा शो’ पर सिद्धू के सेलिब्रिटी-जज बने रहने […]
चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह इस मामले पर कानूनी राय लेंगे कि क्या उनके मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू टेलीविजन पर एक मशहूर कॉमेडी शो पर सेलिब्रिटी-जज बने रह सकते हैं या नहीं.
सिंह ने एक टीवी न्यूज चैनल को बताया कि वह ‘द कपिल शर्मा शो’ पर सिद्धू के सेलिब्रिटी-जज बने रहने को लेकर एडवोकेट जनरल से अपनी राय देने के लिए कहेंगे. सिंह ने चैनल से कहा, ‘‘मैं नहीं जानता कि इस मामले पर संविधान या कानून क्या कहता है. हम एडवोकेट जनरल से इस पर उनकी राय रखने के लिए कहेंगे कि क्या कोई व्यक्ति जो मंत्री है, वह वो काम कर सकता है तो वह करना चाहता है.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










