ePaper

एक बार फिर दिल्‍ली शर्मसार, महिला के साथ पांच लोगों ने किया दुष्‍कर्म

Updated at : 13 Mar 2017 1:02 PM (IST)
विज्ञापन
एक बार फिर दिल्‍ली शर्मसार, महिला के साथ पांच लोगों ने किया दुष्‍कर्म

नयी दिल्ली : राजधानी दिल्ली में रविवार को पांच लोगों ने एक महिला के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म किया. जान बचाने के लिए महिला पहली मंजिल से छलांग लगा दी. बताया जा रहा है कि दुष्‍कर्म करने वालों में एक महिला का परिचित भी था. महिला ने बचने के लिए पहली मंजिल की बालकनी से […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : राजधानी दिल्ली में रविवार को पांच लोगों ने एक महिला के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म किया. जान बचाने के लिए महिला पहली मंजिल से छलांग लगा दी. बताया जा रहा है कि दुष्‍कर्म करने वालों में एक महिला का परिचित भी था. महिला ने बचने के लिए पहली मंजिल की बालकनी से छलांग लगा दी. संयुक्त पुलिस आयुक्त रवींद्र यादव ने बताया कि यह घटना 5:30 बजे सुबह पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर में हुई.

उन्होंने बताया कि महिला के मुताबिक उससे फ्लैट में पांच लोगों ने दुष्कर्म किया. महिला ने कहा कि फ्लैट में वह दोस्त के साथ आयी थी, जो आरोपियों में शामिल था.

पीड़ित ने बताया, ‘आरोपी ने अपने चार अन्य दोस्तों के साथ उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. उसने विरोध किया और पहली मंजिल की बालकनी से कूद कर भागने की कोशिश की.’

यादव ने कहा कि कुछ स्थानीय लोगों ने पांडवनगर पुलिस स्टेशन में फोन किया था कि एक इमारत की पहली मंजिल से कूद कर एक महिला घायल हो गई है. पीड़ित को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती कराया गया, उसके पैर में मामूली चोटे आईं थीं. दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें एक नोएडा में कॉल सेंटर में काम करता है और दूसरा एक निजी फर्म में.

हालांकि, यादव ने कहा कि पुलिस पीड़िता के बयान को सत्यापित करने की कोशिश कर रही है जो पहली नजर में विरोधाभाषी पाया गया है और यह भी पाया गया कि महिला कुछ अनैतिक गतिविधियों में भी शामिल थी. उन्होंने कहा कि जांच जारी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola