ePaper

मनोहर पर्रिकर गोवा के मुख्‍यमंत्री नियुक्त, 15 दिन में साबित करना होगा बहुमत

Updated at : 13 Mar 2017 7:39 AM (IST)
विज्ञापन
मनोहर पर्रिकर गोवा के मुख्‍यमंत्री नियुक्त, 15 दिन में साबित करना होगा बहुमत

पणजी : गोवा के गवर्नर मृदुल सिन्हा ने मनोहर पर्रिकर को गोवा का मुख्‍यमंत्री नियुक्त कर दिया है. साथ ही पर्रिकर को गोवा विधानसभा में बहुमत साबित करने के लिए 15 दिन का वक्त दिया है. इससे पहले भाजपा ने गवर्नर से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया. पार्टी ने कुल 22 विधायकों के […]

विज्ञापन

पणजी : गोवा के गवर्नर मृदुल सिन्हा ने मनोहर पर्रिकर को गोवा का मुख्‍यमंत्री नियुक्त कर दिया है. साथ ही पर्रिकर को गोवा विधानसभा में बहुमत साबित करने के लिए 15 दिन का वक्त दिया है. इससे पहले भाजपा ने गवर्नर से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया. पार्टी ने कुल 22 विधायकों के समर्थन का दावा किया है.

आपको बता दें कि 40 सीटों वाली गोवा विधानसभा में बहुमत के लिए 21 सीटों की आवश्‍यकता है, लेकिन इस नंबर तक कोई भी पार्टी नहीं पहुंच सकी. कांग्रेस को 17 और भाजपा को 13 सीटें मिलीं हैं. वहीं दूसरी ओर मणिपुर में भी भाजपा ने सरकार बनाने के लिए जरूरी 31 विधायकों का समर्थन हासिल करने का दावा किया है.

गोवा के राज्यपाल के सचिव रुपेश कुमार ठाकुर ने बीती रात यहां जारी एक प्रेसनोट में कहा, कि राज्यपाल मृदुला सिन्हा ने गोवा भाजपा विधायक दल के नेता मनोहर पर्रिकर को गोवा का मुख्यमंत्री नियुक्त किया है. इसमें कहा गया है कि पर्रिकर ने राज्यपाल के समक्ष भाजपा के 13 विधायकों, एमजीपी के तीन, गोवा फारवर्ड पार्टी के तीन और दो निर्दलीय विधायकों के समर्थन का सबूत पेश किया है. इस तरह 40 सदस्यीय विधानसभा में उनके साथ 21 विधायक हैं.

राज्यपाल ने पर्रिकर से मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के 15 दिनों के अंदर विधानसभा में बहुमत साबित करने को कहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola