परमाणु संबंधित हादसे को कम करने करने के लिए भारत- पाक में समझौता विस्तार
Updated at : 20 Feb 2017 9:49 PM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली : पाकिस्तान लगातार अपनी परमाणु शक्ति बढ़ाने पर ध्यान दे रहा है. कई बार भारत- पाक रिश्तों में तल्खी के दौरान पाक नेताओं ने सीधे भारत को परमाणु हमले की धमकी दी है. इस खींचतान के बीच दोनों देशों के संबंधों को लेकर एक अच्छी खबर है. भारत और पाकिस्तान ने परमाणु हथियार […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : पाकिस्तान लगातार अपनी परमाणु शक्ति बढ़ाने पर ध्यान दे रहा है. कई बार भारत- पाक रिश्तों में तल्खी के दौरान पाक नेताओं ने सीधे भारत को परमाणु हमले की धमकी दी है. इस खींचतान के बीच दोनों देशों के संबंधों को लेकर एक अच्छी खबर है. भारत और पाकिस्तान ने परमाणु हथियार से जुडे हादसों के जोखिमों को घटाने के लिए अपने द्विपक्षीय संबंधों को पांच साल के लिए विस्तार दिया.
फैसले की घोषणा करते हुए विदेश मंत्रालय ने कहा, परमाणु हथियारों से जुडे हादसों के खतरे को घटाने पर भारत गणतंत्र और पाकिस्तान के इस्लामी गणतंत्र के बीच समझौते के अनुच्छेद आठ के तहत दोनों देश आगे पांच साल के लिए समझौता विस्तारित करने पर राजी हुए.
मौजदा वैधता 20 फरवरी 2017 तक है.” वर्ष 2007 में हुए समझौते के मुताबिक भारत और पाकिस्तान दोनों अपने संबंधित अधिकार क्षेत्र या नियंत्रण में ऐसे परमाणु हथियार से जुडे हादसे की स्थिति में एक दूसरे को तुरंत अवगत कराएंगे जिससे रेडियोविकिरण फैलने का खतरा हो, दोनों तरफ प्रतिकूल प्रभाव पडने की आशंका हो या दोनों देशों के बीच परमाणु युद्ध छिडने का खतरा हो. समझौते के तहत आपसी सहमति से इस समझौते के प्रावधानों के क्रियान्वयन की समीक्षा के साथ ही इस समझौते के लक्ष्यों को प्राप्त करने के वास्ते संभावित संशोधन के मकसद से विमर्श कर सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




