जेड ब्लैक के सब शुभ होगा अभियान में एमएस धोनी ने दिया उम्मीद का संदेश
Published by : Pritish Sahay Updated At : 21 Mar 2026 2:50 PM
जेड ब्लैक के सब शुभ होगा अभियान में एमएस धोनी
MS Dhoni Zed Black Campaign: जिस देश में क्रिकेट और आस्था लोगों के जीवन का अहम हिस्सा हैं, वहां ज़ेड ब्लैक ने एमएस धोनी के साथ सब शुभ होगा अभियान लॉन्च किया है. अभियान की खास बात यह है कि इन उत्पादों की पैकेजिंग पर भी एमएस धोनी नजर आएंगे. ब्रांड इस कैंपेन को देशभर में टीवी, डिजिटल प्लेटफॉर्म्स और अपने व्यापक रिटेल नेटवर्क के जरिए बड़े स्तर पर दिखाएगा.
MS Dhoni Zed Black Campaign: जिस देश में क्रिकेट और आस्था दोनों ही लोगों के जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं, वहां जेड ब्लैक ने इन दो भावनाओं को एक साथ जोड़ते हुए एक खास पहल की है. एमपी स्थित मैसूर दीप परफ्यूमरी हाउस (MDPH) के प्रमुख सुगंध और पूजा उत्पाद ब्रांड जेड ब्लैक ने एमएस धोनी के साथ अपना नया टेलीविजन कमर्शियल लॉन्च किया है. इसके साथ ही ब्रांड ने जेड ब्लैक समर्पण शुद्ध कपूर और भीमसेनी कपूर के लिए सब शुभ होगा अभियान भी पेश किया है.
अभियान की शुरुआत चैत्र नवरात्रि के पहले दिन यानी 19 मार्च से हुआ है, जब देशभर में श्रद्धालु नौ दिनों की पूजा-अर्चना और आध्यात्मिक साधना का शुभारंभ करते हैं. इस खास मौके पर जेड ब्लैक ने अपनी शुद्ध कपूर और भीमसेनी कपूर श्रृंखला को नए अभियान के तहत पेश किया है. अभियान की खास बात यह है कि इन उत्पादों की पैकेजिंग पर भी एमएस धोनी नजर आएंगे. ब्रांड इस कैंपेन को देशभर में टीवी, डिजिटल प्लेटफॉर्म्स और अपने व्यापक रिटेल नेटवर्क के जरिए बड़े स्तर पर दिखाएगा.
इस टीवीसी में एमएस धोनी नैरेटर के रूप में दिखाई देते हैं. एक छात्र, ऑफिस जाने वाला और दुकानदार के रोजमर्रा के जीवन के दृश्यों के जरिए बेहतर कल की उम्मीद को दिखाया गया है. अंत में फिल्म यही भरोसा देती है कि “सब शुभ होगा.” इस अभियान की संकल्पना ओबेरॉय आईबीसी ने की है. यह पहल कपूर और पूजा सामग्री के बढ़ते बाजार में कंपनी की मौजूदगी मजबूत करने की रणनीति का हिस्सा है, जिससे वह अगरबत्ती से आगे अपने पोर्टफोलियो का विस्तार कर रही है. भारत में क्रिकेट और आस्था का गहरा जुड़ाव है और धोनी की शांत छवि इस अभियान के संदेश से मेल खाती है. यह अभियान युवाओं से भी जुड़ने की कोशिश करता है और एक सरल, सुकून देने वाला भाव सामने रखता है, जो ऑल इज वेल जैसी भावना की तरह भरोसा जगाता है.
अभियान के बारे में मैसूर दीप परफ्यूमरी हाउस के निदेशक अंकित अग्रवाल ने कहा- ‘सब शुभ होगा’ के जरिए हम एक ऐसी भावना को सामने लाना चाहते थे, जिसकी जड़ें आस्था, सकारात्मकता और इस विश्वास में हैं कि हर सच्ची प्रार्थना उम्मीद लेकर आती है. एमएस धोनी के साथ हमारा एक दशक से जुड़ा संबंध भी भरोसे और विश्वास जैसे इन्हीं मूल्यों को दर्शाता है, इसलिए उनका जुड़ाव इस ब्रांड के साथ बिल्कुल स्वाभाविक है. जेड ब्लैक समर्पण शुद्ध कपूर एवं भीमसेनी कपूर के साथ हमारा उद्देश्य पूजा उत्पादों के बाजार में अपनी मौजूदगी को और मजबूत करना, भीमसेनी कपूर श्रेणी में नेतृत्व स्थापित करना और इसे व्यापक रूप से सुलभ बनाना है, क्योंकि हम FY28 तक ₹1,000 करोड़ के लक्ष्य की ओर आगे बढ़ रहे हैं.
यह अभियान शुद्ध कपूर और भीमसेनी कपूर पर केंद्रित है. इन्हें शुद्धता और वेलनेस से जुड़े गुणों के लिए भी महत्व दिया जाता है, जिनमें एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल और एंटी-इन्फ्लेमेटरी जैसे लाभ शामिल हैं. यह श्रृंखला जार, ज़िपर पैक और पाउच जैसे कई फॉर्मेट में उपलब्ध है, जिनका आकार 2 ग्राम से लेकर 500 ग्राम तक है. इस लॉन्च के साथ ज़ेड ब्लैक शुद्ध कपूर और भीमसेनी कपूर को मास-प्रीमियम श्रेणी के रूप में प्रस्तुत कर रहा है.
यह अभियान एमएस धोनी के साथ ज़ेड ब्लैक की 2017 से चली आ रही साझेदारी को आगे बढ़ाता है. इसी क्रम में 2021 में फराह खान के निर्देशन में बना “#PrarthnaHogiSweekar” अभियान भी काफी चर्चित रहा, जिसमें धोनी रेट्रो भारतीय क्रिकेट जर्सी में नजर आए थे और जिसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी.
कंपनी की विकास रणनीति पर बात करते हुए मैसूर दीप परफ्यूमरी हाउस के निदेशक अंशुल अग्रवाल ने कहा, “कंपनी कपूर और पूजा सामग्री जैसी नई श्रेणियों को समर्थन देने के लिए अपने विनिर्माण ढांचे के विस्तार और वितरण नेटवर्क को मजबूत करने में लगातार निवेश कर रही है. हमारा व्यापक फोकस नवाचार और टिकाऊ विनिर्माण पहलों के साथ सुगंध-आधारित एफएमसीजी पोर्टफोलियो तैयार करने पर है.”
अभियान पर अपनी बात रखते हुए ब्रांड एंबेसडर और दिग्गज क्रिकेटर एमएस धोनी ने कहा, “ज़ेड ब्लैक के साथ संदेश हमेशा सरल रहा है ‘अपना सर्वश्रेष्ठ करें और विश्वास रखें.’ ‘प्रार्थना होगी स्वीकार’ ने इसी भावना को सामने रखा था और ‘सब शुभ होगा’ उसी सोच को आगे बढ़ाते हुए लोगों को सकारात्मक बने रहने और विश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा .”
ज़ेड ब्लैक इंदौर की एक छोटी अगरबत्ती पहल से आगे बढ़कर आज भारत के प्रमुख सुगंध और पूजा उत्पाद ब्रांड्स में शामिल हो चुका है. कंपनी के पोर्टफोलियो में अगरबत्ती, धूप, पूजा सामग्री, लाइफस्टाइल फ्रेग्रन्स और कपूर उत्पाद शामिल हैं. 10 लाख से अधिक रिटेल आउटलेट्स और 40 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय बाजारों में इसकी मौजूदगी है. मैसूर दीप परफ्यूमरी हाउस (एमडीपीएच) के तहत स्थापित यह ब्रांड इंदौर में 9,40,000 वर्गफुट के विनिर्माण परिसर से संचालित होता है, जहाँ लगभग 4,000 कर्मचारी कार्यरत हैं. कंपनी प्रतिदिन 4.5 करोड़ से अधिक अगरबत्तियां बनाती है और वित्त वर्ष 2028 तक ₹1,000 करोड़ के राजस्व का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










