नाभा जेल ब्रेक कांड : मास्टरमाइंड गुरप्रीत सिंह को पुलिस ने पंजाब के मोगा से गिरफ्तार किया

पटियाला : पिछले साल हुए नाभा जेल ब्रेक कांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने आज जेल ब्रेक का मास्टरमाइंड गुरप्रीत सिंह को पंजाब के मोगा से गिरफ्तार किया. इससे पहले घटना के दिन ही एक हमलावर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था. ज्ञात हो पिछले साल नवंबर 27 को […]
पटियाला : पिछले साल हुए नाभा जेल ब्रेक कांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने आज जेल ब्रेक का मास्टरमाइंड गुरप्रीत सिंह को पंजाब के मोगा से गिरफ्तार किया. इससे पहले घटना के दिन ही एक हमलावर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था.
Police arrests Nabha jailbreak mastermind Gurpreet Singh Sekhon in Moga (Punjab).
— ANI (@ANI) February 12, 2017
ज्ञात हो पिछले साल नवंबर 27 को उग्रवादी संगठन खालिस्तान लिबरेशन फ्रंट के प्रमुख हरमिन्दर मिंटू पांच अन्य कैदियों के साथ पंजाब के उच्च सुरक्षा वाले नाभा जेल से फरार हो गये थे. पुलिस की वर्दी में आए हथियारंबद हमलावरों ने जेल पर हमला कर इन्हें भागने में मदद की थी. इस घटना के बाद जेल के तीन अधिकारियों पर कार्रवाई करते हुए जेल महानिदेशक को निलंबित कर दिया गया था और जेल के अधीक्षक एवं उपाधीक्षक को बर्खास्त कर दिया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










