जम्मू-कश्मीर: दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़, चार आतंकी ढेर, दो जवान शहीद

श्रीनगर : दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में रविवार सुबह सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई जिसमें सुरक्षा बलों ने चार आतंकियों को मार गिराया है. इस मुठभेड़ में दो जवानों के शहीद होने की भी खबर है. फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार जम्मू कश्मीर के यारीपुरा गांव […]
श्रीनगर : दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में रविवार सुबह सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई जिसमें सुरक्षा बलों ने चार आतंकियों को मार गिराया है. इस मुठभेड़ में दो जवानों के शहीद होने की भी खबर है. फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार जम्मू कश्मीर के यारीपुरा गांव में दो आतंकियों के छिपे होने की खबर सुरक्षाबलों को मिली थी, जिसके बाद सेना ने तुरंत इलाके की घेराबंदी कर दी और सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया.
सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों ने सेना के जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी जिसका सुरक्षाबलों ने मुंहतोड़ जवाब दिया और चार आतंकियों को ढेर कर दिया.
पुलिस ने दो शवों को बरामद कर लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




