उत्तराखंड : चुनाव से पहले भाजपा ने 33 और नेताओं को पार्टी से निकाला
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने अपने 33 नेताओं को पार्टी से निकाल दिया है. इन नेताओं पर पार्टी विरोधी गतिविधि में शामिल होने का आरोप लगा है. भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव नरेश बंसल ने इस बात की पुष्टि की है. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने निष्कासित नेताओं को अति […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने अपने 33 नेताओं को पार्टी से निकाल दिया है. इन नेताओं पर पार्टी विरोधी गतिविधि में शामिल होने का आरोप लगा है. भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव नरेश बंसल ने इस बात की पुष्टि की है.
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने निष्कासित नेताओं को अति महत्वाकांक्षी बताते हुए कहा कि उनके जाने से पार्टी को कोई नुकसान नहीं होगा.
भाजपा ने अबतक 50 नेताओं को पार्टी से निकाल दिया है. इससे पहले 17 नेताओं को पार्टी से निकाला गया था. भाजपा के नेताओं ने बागी तेवर तब अपनाया जब, कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए नेताओं को टिकट दे दिया गया.
कई भाजपा नेता तो बागी हो गये और चुनाव मैदान में उतर गये हैं. भाजपा ने उत्तराखंड में मुख्यमंत्री उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है, उसका प्रदेश में कोई स्टार प्रचारक भी नहीं है. नरेंद्र मोदी ही यहां स्टार प्रचारक के रूप में पेश किये जा रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










