दक्षिण कश्मीर में लश्कर-ए-तैयबा का संदिग्ध आतंकवादी गिरफ्तार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

श्रीनगर : दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले से सुरक्षा बलों ने आज एक संदिग्ध लश्कर-ए-तैयबा आतंकवादी को गिरफ्तार किया. पुलिस अधिकारी ने बताया कि 19 जनवरी से लापता बताये जा रहे मंजूर अहमद गनई को सुरक्षा बलों ने आज अपराह्न नौपोरा से घेराबंदी और तलाशी अभियान के बाद गिरफ्तार किया. अधिकारी ने कहा कि गिरफ्तार […]
विज्ञापन
श्रीनगर : दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले से सुरक्षा बलों ने आज एक संदिग्ध लश्कर-ए-तैयबा आतंकवादी को गिरफ्तार किया. पुलिस अधिकारी ने बताया कि 19 जनवरी से लापता बताये जा रहे मंजूर अहमद गनई को सुरक्षा बलों ने आज अपराह्न नौपोरा से घेराबंदी और तलाशी अभियान के बाद गिरफ्तार किया.
अधिकारी ने कहा कि गिरफ्तार आतंकी के पास से एक पिस्टल और दो हथगोले बरामद किये गये. माना जा रहा है कि वह लश्कर-ए-तैयबा का सदस्य है. उन्होंने कहा कि इस मामले में और जानकारी का अभी इंतजार है. अभी इलाके में तलाशी अभियान अभी जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










