कांग्रेस के ट्विटर पर छाये अखिलेश यादव

नयी दिल्ली : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए समाजवादी पार्टी के साथ गंठबंधन कर लिया है. वहीं अंदरुनी कलह के कारण सपा की प्रतिष्ठा में जो कमी आयी है उसकी भरपाई के लिए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी राहुल गांधी के हाथ का सहारा लेकर साइकिल की गति […]
नयी दिल्ली : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए समाजवादी पार्टी के साथ गंठबंधन कर लिया है. वहीं अंदरुनी कलह के कारण सपा की प्रतिष्ठा में जो कमी आयी है उसकी भरपाई के लिए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी राहुल गांधी के हाथ का सहारा लेकर साइकिल की गति में तेजी लाने का प्रयास किया है.
यूपी चुनाव में दोनों की जोड़ी को पोपुलर करने के लिए बॉलीवुड गाना ‘बेबी को बेस पसंद है’ का भी सहारा लिया गया है. इसी गाने के तर्ज पर गंठबंधन का नारा बनाया गया है. ‘यूपी को यह साथ पसंद है’. पिछले दिनों साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल और अखिलेश ने अपनी जोड़ी को सार्वजनिक किया और साथ में रोड शो भी किया. इस दौरान दोनों को कई बार गले मिलते हुए भी देखा गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




