जम्मू कश्मीर : माछिल सेक्‍टर में बर्फ के नीचे फंसे सेना के पांचों जवानों को बचाया गया

Updated at : 28 Jan 2017 7:14 PM (IST)
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर : माछिल सेक्‍टर में बर्फ के नीचे फंसे सेना के पांचों जवानों को बचाया गया

श्रीनगर : कश्मीर घाटी में नियंत्रण रेखा से लगे माछिल सेक्टर में बर्फ के नीचे कई घंटे फंसे रहने के बाद सेना के पांच जवानों को आज बचा लिया गया. सैनिक आज सुबह बर्फ के नीचे फंस गये थे. उनकी चौकी की ओर जाने वाला रास्ता बर्फ खिसकने से दरक गया था. सेना के एक […]

विज्ञापन

श्रीनगर : कश्मीर घाटी में नियंत्रण रेखा से लगे माछिल सेक्टर में बर्फ के नीचे कई घंटे फंसे रहने के बाद सेना के पांच जवानों को आज बचा लिया गया. सैनिक आज सुबह बर्फ के नीचे फंस गये थे. उनकी चौकी की ओर जाने वाला रास्ता बर्फ खिसकने से दरक गया था.

सेना के एक अधिकारी ने यहां कहा, ‘सभी पांचों सैनिकों को जीवित बचा लिया गया और उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया.’ उन्होंने कहा कि आज सुबह माछिल में सेना की एक चौकी की ओर जाने वाले बर्फीले मार्ग के धंस जाने से पांच जवानों के फंस जाने के तुरंत बाद बचाव अभियान शुरू किया गया.

अधिकारी के मुताबिक बचावकर्मियों ने प्रतिकूल मौसम के बावजूद कड़ी मेहनत की और फंसे हुए जवानों को बचाने में सफल रहे. कश्मीर घाटी में बुधवार से हिमस्खलन और हिमपात से जुड़ी कई घटनाओं में अब तक 15 जवानों सहित 21 लोग मारे जा चुके हैं. अधिकारियों ने यहां भारी हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola