Video : राघव चड्ढा ने कहा, शराब-सिगरेट खुलेआम, सेनेटरी पैड अखबार में छिपाकर क्यों बेचे जाते हैं

Updated:
विज्ञापन

राज्यसभा में राघव चड्ढा (Photo: PTI)

Video : मासिक धर्म (पीरियड) एक नेचुरल प्रक्रिया है, लेकिन इसके साथ जुड़ा कलंक (स्टिग्मा) बिल्कुल नेचुरल नहीं है. वीडियो में देखें राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने सदन में क्या कहा.

विज्ञापन

Video : आम आदमी पार्टी के नेता और सांसद राघव चड्ढा ने मासिक धर्म (पीरियड) का मामला सदन में उठाया. उन्होंने कहा कि देश में शराब और सिगरेट तो खुलेआम बेचे जाते हैं, लेकिन सेनेटरी पैड को अखबार में लपेटकर किया जाता है. जैसे आप इलीगल प्रोडक्ट खरीद रहे हों. राघव चड्ढा ने जोर देकर कहा कि पीरियड्स एक नेचुरल प्रक्रिया है और इस पर खुलकर बात होना जरूरी है. ऐसा इसलिए ताकि महिलाओं और लड़कियों को इससे जुड़ी जरूरी सुविधाएं और सम्मान मिल सके. यह वीडियो सांसद ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर किया. देखें 13 मार्च को उन्होंने सदन में क्या कहा.

विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा कि अगर कोई लड़की सिर्फ इसलिए स्कूल नहीं जा पाती क्योंकि उसके पास सैनिटरी पैड, पानी या प्राइवेसी की सुविधा नहीं है, तो यह उसकी व्यक्तिगत समस्या नहीं है. बल्कि यह समाज की विफलता है. उन्होंने कहा कि मेनस्ट्रुअल हाइजीन कोई चैरिटी नहीं है, यह स्वास्थ्य, शिक्षा और बराबरी से जुड़ा मुद्दा है.

लोग राघव चड्ढा के वीडियो को पसंद कर रहे हैं

राज्यसभा सांसद ने संसद में एक बेहद संवेदनशील और अहम मुद्दा उठाया जिसके लिए उनकी तारीफ हो रही है. खबर लिखे जाने से 18 घंटे पहले राघव चड्ढा ने फेसबुक पर वीडियो शेयर किया. इस वीडियो पर 6 हजार कमेंट आ चुके हैं. वीडियो को 5.9 मिलियन लोग देख चुके हैं. Shailesh Wadkar नाम के यूजर ने कमेंट किया कि इस बात पर आजतक किसी ने ध्यान नहीं दिया, जबकी ये समाज मे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है. वहीं Jyoti Bharali नाम की यूजर ने कहा कि सर आप ऐसा टॉपिक उठते हो जो कोई नहीं उठाता.

यह भी पढ़ें : ‘…तो महिलाओं कोई नौकरी नहीं देगा’, सुप्रीम कोर्ट ने पीरियड्स लीव पर खारिज की याचिका 

Lavanya Raj ने कमेंट किया कि हर संस्था और कंपनी में मेनस्ट्रुअल लीव यानी पीरियड्स के दौरान मिलने वाली छुट्टी का प्रावधान होना चाहिए. जरूरत पड़ने पर महिलाओं को इस आधार पर छुट्टी लेने का अधिकार मिलना चाहिए, ताकि वे बिना परेशानी आराम कर सकें. वे काम के दौरान होने वाली दिक्कत से बच सकें.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola