LPG Cylinder Crisis : गैस एजेंसी पर फूटा महिलाओं का गुस्सा, सड़क जाम, जमकर हंगामा

Updated:
विज्ञापन
Lpg Cylinder Crisis in Raisen

रायसेन में एलपीजी सिलेंडर संकट (File Photo)

LPG Cylinder Crisis : मध्यप्रदेश के रायसेन में एलपीजी एजेंसी के बाहर कंज्यूमर का गुस्सा देखने को मिला. गुस्साए लोगों ने नारेबाजी की और प्रदर्शन किया. बड़ी संख्या में महिलाएं प्रदर्शन करती दिखीं.

विज्ञापन

LPG Cylinder Crisis : रायसेन जिला में एलपीजी सिलेंडर नहीं मिलने से नाराज लोगों ने शनिवार को गैस एजेंसी के बाहर जमकर हंगामा किया और सड़क जाम कर दी. अधिकारियों के मुताबिक सैकड़ों लोग सुबह करीब 7 बजे से ही सिलेंडर लेने के लिए लाइन में खड़े थे. लेकिन सागर रोड पर स्थित गैस एजेंसी सुबह 10 बजे तक भी नहीं खुली. एजेंसी बंद रहने से लोगों का गुस्सा बढ़ गया. घंटों इंतजार करने के बाद परेशान कंज्यूमर ने विरोध प्रदर्शन किया. इस संबंध में न्यूज एजेंसी पीटीआई को अधिकारियों ने जानकारी दी.

प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं नजर आईं

प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुईं. महिलाओं का कहना था कि गैस एजेंसी ने पहले से कोई सूचना नहीं दी, जिससे उन्हें कई घंटों तक लाइन में खड़ा रहना पड़ा. कुछ महिलाओं ने बताया कि घर में गैस खत्म हो गई है, इसलिए वे बच्चों के लिए सुबह की चाय या खाना भी नहीं बना पा रही हैं. लोगों के बढ़ते गुस्से को देखते हुए मौके पर पुलिस पहुंची. इसके साथ ही मनीष शर्मा (रायसेन के सब डिविजनल मजिस्ट्रेट) मौके पर पहुंचे. उन्होंने लोगों को समझाकर शांत कराया और गैस एजेंसी का कार्यालय खुलवाया. उन्होंने गैस एजेंसी के कर्मचारियों को तुरंत सिलेंडर डिस्ट्रीब्यूट शुरू करने के निर्देश दिए.

यह भी पढ़ें : पटना में गैस की किल्लत पर सड़क जाम, सिलेंडर लेकर सड़क पर उतरे लोग, बिहार के कई जिलों में हाहाकार

मनीष शर्मा ने गैस एजेंसी संचालक को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि अगर आगे भी सिलेंडर वितरण में देरी हुई या कंज्यूमर को एलपीजी नहीं मिला, तो एजेंसी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. यहां तक कि उसे बंद भी किया जा सकता है.

गैस एजेंसी ऑपरेटर ने क्या कहा?

बाद में गैस एजेंसी ऑपरेटर ने सफाई देते हुए कहा कि उनके पास एलपीजी सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है. एजेंसी देर से खुलने की वजह उसने टेक्निकल समस्या को बताया. वहीं केंद्र सरकार की ओर से भी साफ किया गया है कि देश में घरेलू एलपीजी की कोई कमी नहीं है. सप्लाई सामान्य है. इसलिए लोगों को घबराने या स्टॉक करने की जरूरत नहीं है. सिलेंडर की आपूर्ति लगातार जारी है.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola