विधानसभा चुनाव के कारण सीबीएसई ने 10वीं- 12वीं बोर्ड परीक्षा की तिथियों में किये बदलाव

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Jan 2017 5:13 PM

विज्ञापन

नयी दिल्ली : कुछ विषयों की परीक्षा के कार्यक्रम के संबंध में छात्रों की चिंताओं को देखते हुए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के कुछ विषयों की तिथियों में बदलाव किये हैं. 10वीं कक्षा के तीन पत्रों तमिल भाषा, गुरुंग और नेशनल कैडेट कार्प की तिथियों में बदलाव किया […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : कुछ विषयों की परीक्षा के कार्यक्रम के संबंध में छात्रों की चिंताओं को देखते हुए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के कुछ विषयों की तिथियों में बदलाव किये हैं. 10वीं कक्षा के तीन पत्रों तमिल भाषा, गुरुंग और नेशनल कैडेट कार्प की तिथियों में बदलाव किया गया है.

इसी प्रकार से 12वीं कक्षा के पांच पत्रों थियेटर स्टडीज, थंगखूल, शारीरिक शिक्षा, समाजशास्त्र और खाद्य सेवा-2 की तिथियों में बदलाव किया गया है. इससे पहले पांच राज्यों में आसन्न चुनाव को देखते हुए सीबीएसई ने बोर्ड परीक्षा की तिथियों को नौ दिन पहले करने का निर्णय किया था.

बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार, तमिल भाषा के पत्र को 10 मार्च की बजाय 18 मार्च कर दिया गया है जबकि गुरुंग भाषा की परीक्षा 23 मार्च की बजाए अब 10 मार्च को होगी. एनसीसी परीक्षा को 15 मार्च की बजाय 23 मार्च निर्धारित कर दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola