ePaper

पर्रिकर ने गुरेज हिमस्खलन में सैनिकों की जान जाने पर जताया शोक

Updated at : 26 Jan 2017 9:34 PM (IST)
विज्ञापन
पर्रिकर ने गुरेज हिमस्खलन में सैनिकों की जान जाने पर जताया शोक

नयी दिल्ली : रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने जम्मू कश्मीर में पिछले दो दिनों में हिमस्खलन की दो घटनाओं में 10 सैनिकों की जान जाने पर आज शोक जताया. उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘‘जम्मू कश्मीर में पिछले दो दिनों में हिमस्खलन में अपनी जान गंवाने वाले हमारे सैन्यकर्मियों के परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने जम्मू कश्मीर में पिछले दो दिनों में हिमस्खलन की दो घटनाओं में 10 सैनिकों की जान जाने पर आज शोक जताया. उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘‘जम्मू कश्मीर में पिछले दो दिनों में हिमस्खलन में अपनी जान गंवाने वाले हमारे सैन्यकर्मियों के परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं.” सेना के अनुसार गुरेज सेक्टर में दो हिमस्खलन में दस सैनिकों की जान गयी.

एक सैन्य अधिकारी ने बताया कि हिमस्खलन की पहली घटना में बांदीपोरा जिले में नियंत्रण रेखा के पास गुरेज सेक्टर में सेना का शिविर कल शाम बुरी तरह प्रभावित हुआ और कई सैनिक फंस गए.उन्होंने कहा कि बचाव अभियान शुरु किया गया और एक जूनियर कमीशंड आफिसर सहित सात सैनिकों को बचाया गया.
अधिकारी ने कहा कि आज सुबह तीन सैनिकों के शव बरामद किए गये। उन्होंने बताया कि कल शाम गुरेज सेक्टर की एक चौकी पर लौट रहा सेना का गश्ती दल एक अन्य हिमस्खलन की चपेट में आ गया। इस घटना के बाद चार सैनिक लापता हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola