जम्मू कश्मीर, हिमाचल के कुछ इलाकों में हिमस्खलन, खतरे की चेतावनी
Updated at : 26 Jan 2017 6:56 PM (IST)
विज्ञापन

चंडीगढ : जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में आज हिमस्खलन से भारी खतरे की चेतावनी जारी की गयी. चंडीगढ स्थित बर्फ और हिमस्खलन अध्ययन प्रतिष्ठान (एसएएसई) ने चेतावनी जारी की है जो आज शाम पांच बजे से अगले 24 घंटे के लिए है. एसएएसई परामर्श में आज कहा गया है कि कुपवाडा, […]
विज्ञापन
चंडीगढ : जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में आज हिमस्खलन से भारी खतरे की चेतावनी जारी की गयी. चंडीगढ स्थित बर्फ और हिमस्खलन अध्ययन प्रतिष्ठान (एसएएसई) ने चेतावनी जारी की है जो आज शाम पांच बजे से अगले 24 घंटे के लिए है. एसएएसई परामर्श में आज कहा गया है कि कुपवाडा, बांदीपुरा, अनंतनाग, बरामुला, गंदेरबल, कुलगाम, बडगाम, पुंछ, राजौरी, रामबन, रेयासी, डोडा, किश्तवाड और करगिल जिलों में हिमस्खलन का खतरा है.
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू, चंबा, लाहौल एवं स्पीति, मंडी, कांगडा, सिरमौर, शिमला और किन्नौर जिलों में बर्फ वाली ढलान के लिए हिमस्खलन के भारी खतरे के प्रति आगाह किया गया है. इसमें कहा गया है, ‘‘लोगों को नुकसान से बचने के लिए अपने घरों की छतों पर जमा बर्फ को हटाने की सलाह दी जाती है.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




