कश्मीर: गुरेज सेक्टर में दो हिमस्खलनों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 10 हुई

Updated at : 26 Jan 2017 2:44 PM (IST)
विज्ञापन
कश्मीर: गुरेज सेक्टर में दो हिमस्खलनों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 10 हुई

श्रीनगर : कश्मीर के गुरेज सेक्टर में दो हिमस्खलनों के चलते 10 लोगों की मौत हो गयी जबकि कई अन्य लापता हो गए. सेना के एक अधिकारी ने बताया कि बांदीपुरा जिले में नियंत्रण रेखा के समीप गुरेज सेक्टर कल शाम बर्फ का एक विशाल चट्टान सेना के शिविर पर आ गिरा जिससे कई सैनिक […]

विज्ञापन

श्रीनगर : कश्मीर के गुरेज सेक्टर में दो हिमस्खलनों के चलते 10 लोगों की मौत हो गयी जबकि कई अन्य लापता हो गए. सेना के एक अधिकारी ने बताया कि बांदीपुरा जिले में नियंत्रण रेखा के समीप गुरेज सेक्टर कल शाम बर्फ का एक विशाल चट्टान सेना के शिविर पर आ गिरा जिससे कई सैनिक उसमें फंस गए.

उन्होंने बताया कि बचाव अभियान शुरु किया गया और एक जूनियर कमीशनप्राप्त अधिकारी समेत सात सैनिक बचा लिए गए. उन्होंने कहा, कि आज सुबह तीन सैनिकों के शव निकाले गए. ‘’ अधिकारी के मुताबिक दूसरा हिमस्खलन भी गुरेज सेक्टर में कल ही शाम हुआ. उसकी चपेट में एक गश्ती दल आ गया जो अपनी चौकी पर जा रहा था.

अधिकारी ने कहा, ‘‘बचाव दल घटनास्थल से तीन शव निकाल पाया. कुछ सैनिक अब भी लापता हैं.’ उन्होंने बताया कि कितने सैनिक लापता है- वह अबतक पता नहीं चल पाया है कयोंकि भारी हिमपात से बचाव अभियान में बाधा आ रही है. कल मध्य कश्मीर में गंदेरबल जिले के सोनमर्ग में हिमस्खलन की चपेट में आने से एक अधिकारी की जान चली गयी थी. उधर, गुरेज सेक्टर में एक ही परिवार के चार सदस्य भी एक अन्य हिमस्खलन की भेंट चढ गये थे.

प्रशासन ने नये हिमपात के चलते कश्मीरघाटी में बर्फ वाले क्षेत्रों में उंचाई पर हिमस्खलन आने की चेतावनी जारी की है. इन क्षेत्रों में तीन दिनों से रुक रुक कर हिमपात हो रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola