ePaper

लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने 30 जनवरी को बुलायी सर्वदलीय बैठक

Updated at : 23 Jan 2017 11:06 PM (IST)
विज्ञापन
लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने 30 जनवरी को बुलायी सर्वदलीय बैठक

नयी दिल्ली : संसद के बजट सत्र से पहले लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन और संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार ने 30 जनवरी को अलग-अलग सर्वदलीय बैठकें बुलायी हैं ताकि संसद में सुगम कामकाज का रास्ता बन सके और उन मुद्दों के बारे में जाना जा सके जो विभिन्न राजनीतिक दल उठाना चाहते हैं. सूत्रों ने […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : संसद के बजट सत्र से पहले लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन और संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार ने 30 जनवरी को अलग-अलग सर्वदलीय बैठकें बुलायी हैं ताकि संसद में सुगम कामकाज का रास्ता बन सके और उन मुद्दों के बारे में जाना जा सके जो विभिन्न राजनीतिक दल उठाना चाहते हैं.

सूत्रों ने कहा कि सरकार की बैठक सुबह बुलायी गयी है, वहीं लोकसभा अध्यक्ष ने रात्रिभोज पर बैठक बुलायी है. सरकार द्वारा बुलायी गयी बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनावी चंदे में पारदर्शिता के मुद्दे को उठा सकते हैं.

अगले दिन यानी 31 जनवरी को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी संसद भवन के केंद्रीय कक्ष में दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में अभिभाषण देंगे. केंद्रीय बजट एक फरवरी को पेश किया जाना निर्धारित है और इसी दिन आर्थिक सर्वेक्षण को भी पटल पर रखा जा सकता है.

बजट सत्र का पहला हिस्सा 9 फरवरी तक होगा क्योंकि इस दौरान उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर और गोवा में विधानसभा चुनाव होने हैं. सत्र का दूसरा हिस्सा 9 मार्च से शुरू होगा और 12 अप्रैल तक चलेगा.

उल्लेखनीय है कि इस महीने के प्रारंभ में 16 राजनीतिक दलों ने चुनाव आयोग से आग्रह किया था कि वह सरकार से चुनाव के बाद केंद्रीय बजट पेश करने के लिए कहे ताकि इसका उपयोग पांच राज्यों में मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए नहीं किया जा सके, जहां चुनाव होने हैं.

इस बारे में उच्चतम न्यायालय ने आज सरकार को कोई निर्देश देने से इंकार कर दिया, वहीं चुनाव आयोग के निर्णय का इंतजार है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola