... और इंजीनियर को भाजपा विधायक का पैर पकड़ कर मांगनी पड़ी माफी

Updated at : 21 Jan 2017 2:22 PM (IST)
विज्ञापन
... और इंजीनियर को भाजपा विधायक का पैर पकड़ कर मांगनी पड़ी माफी

मोरीगांव : असम के नगांव जिले में कनिष्ठ अभियंता को केवल इसलिए भाजपा विधायक के कथित तौर पर पैर छूकर माफी मांगनी पड़ी क्योंकि उसने कार्यालय का मार्ग बाधित करने वाली विधायक की कार को सड़क से हटा दिया था. खंड विकास कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि एक समाचार टीवी चैनल के कैमरे […]

विज्ञापन

मोरीगांव : असम के नगांव जिले में कनिष्ठ अभियंता को केवल इसलिए भाजपा विधायक के कथित तौर पर पैर छूकर माफी मांगनी पड़ी क्योंकि उसने कार्यालय का मार्ग बाधित करने वाली विधायक की कार को सड़क से हटा दिया था. खंड विकास कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि एक समाचार टीवी चैनल के कैमरे में कैद हुए वीडियो में दिखाई दे रहा है कि नगांव जिले के काथियाटोली विकास खंड के कनिष्ठ अभियंता जयंत दास कुछ लोगों के सामने बीडीओ में राहा विधानसभा क्षेत्र से विधायक दिम्बेश्वर दास के पैर छू रहे हैं.

सूत्रों ने बताया कि विधायक गुरुवार को कार्यालय का अचानक निरीक्षण करने पहुंचे और उस समय ड्यूटी पर मौजूद कनिष्ठ अभियंता ने पाया कि दास की कार कार्यालय जाने वाली सडक का यातायात बाधित कर रही है जिसके बाद उन्होंने कार को वहां से हटवा दिया.

उन्होंने बताया कि इस बात से नाराज विधायक के समर्थकों ने दास से इसकी शिकायत की. वीडियो क्लिप में भाजपा विधायक अभियंता को डांटते दिखाई दे रहे हैं जिसके बाद अभियंता ने दास के पैर छूकर उनसे माफी मांगी. हालांकि बाद में, दास ने मीडिया के सामने इस बात से इनकार किया कि कनिष्ठ अभियंता ने पैर छूकर उनसे माफी मांगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola