ePaper

सिद्धू को बादल का जवाब- ये दल बदलू हैं जो सौदे करते हैं, इन्हें जनता पहचानती है

Updated at : 16 Jan 2017 12:25 PM (IST)
विज्ञापन
सिद्धू को बादल का जवाब- ये दल बदलू हैं जो सौदे करते हैं, इन्हें जनता पहचानती है

चंडीगढ़ : कांग्रेस नेता और पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू के हमले के बाद आज पंजाब के मुख्‍यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि ये दल बदलू हैं, जो सौदे करते हैं, इन्हें पब्लिक नहीं जानती क्या? जो भी सिद्धू ने कहा उसे गंभीरता से लेना मुश्किल है. उन्होंने कांग्रेस के साथ-साथ आम आदमी पार्टी […]

विज्ञापन

चंडीगढ़ : कांग्रेस नेता और पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू के हमले के बाद आज पंजाब के मुख्‍यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि ये दल बदलू हैं, जो सौदे करते हैं, इन्हें पब्लिक नहीं जानती क्या? जो भी सिद्धू ने कहा उसे गंभीरता से लेना मुश्किल है. उन्होंने कांग्रेस के साथ-साथ आम आदमी पार्टी को भी आड़े हाथ लेते हुए कहा कि ये सभी पलायन करने वाले पंछी हैं, यहां के लोग जानते हैं कि उनके लिए किसने काम किया है.

अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा कि नवजोत सिद्धू को कोई गंभीरता से नहीं लेता है. क्या लोग भूल जाएंगे कि सिद्धू ने इससे पहले सोनिया और राहुल के बारे में क्या कहा था? डॉ. मनमोहन सिंह साहब के खिलाफ कितने अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया था.

आपको बता दें कि आज कांग्रेस की ओर से किए गए प्रेस कॉन्फ्रेंस में नवजोत सिंह सिद्धू ने बादल सरकार को ललकरते हुए कहा कि भाग बादल बाबा भाग कि जनता आती है… प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने भाजपा को कैकेई जबकि कांग्रेस को कौशल्या बताया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola