‘‘बिना शर्त जल्द कांग्रेस में शामिल होंगे नवजोत सिंह सिद्धू''''
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Jan 2017 8:00 PM
नयी दिल्ली : पंजाब में कांग्रेस के सत्ता में आने की स्थिति में नवजोत सिंह सिद्धू को उप मुख्यमंत्री के पद की पेशकश की चर्चा पर विराम लगाते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह ने आज कहा कि सिद्धू जल्द पार्टी में ‘बिना शर्त’ शामिल होंगे. सिंह ने कहा कि उप मुख्यमंत्री पर फैसला पार्टी […]
नयी दिल्ली : पंजाब में कांग्रेस के सत्ता में आने की स्थिति में नवजोत सिंह सिद्धू को उप मुख्यमंत्री के पद की पेशकश की चर्चा पर विराम लगाते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह ने आज कहा कि सिद्धू जल्द पार्टी में ‘बिना शर्त’ शामिल होंगे.
सिंह ने कहा कि उप मुख्यमंत्री पर फैसला पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और पार्टी उपाध्यक्ष उचित समय पर करेंगे. पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘सिद्धू का कांग्रेस में शामिल होने का फैसला बिना शर्त है. कोई शर्त नहीं लगी.” उन्होंने कहा कि सिद्धू अमृतसर पूर्व विधानसभा सीट से पार्टी के उम्मीदवार होंगे जैसा कि उनकी पत्नी नवजोत कौर सिद्धू ने ऐलान किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










