प्रियंका गांधी ने डिंपल यादव के साथ मंच साझा की बात से किया इनकार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली : उत्तर प्रदेश चुनाव में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गंठबंधन की खबर के बीच एक बड़ी खबर सामने आयी है कि यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी और सांसद डिंपल यादव कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ चुनावी रैली में मंच साझा करेंगी. लेकिन प्रियंका […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : उत्तर प्रदेश चुनाव में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गंठबंधन की खबर के बीच एक बड़ी खबर सामने आयी है कि यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी और सांसद डिंपल यादव कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ चुनावी रैली में मंच साझा करेंगी.
लेकिन प्रियंका गांधी वाड्रा के ऑफिस ने इस खबर को गलत करार दिया और इस तरह की संभावना से इनकार कर दिया है. प्रियंका गांधी के ऑफिस की ओर से बयान आया कि प्रियंका की डिंपल यादव से न तो अभी तक कोई मुलाकात हुई है और न ही रैली में मंच साझा करने की कोई संभावना है.
मीडिया में खबर आयी कि यूपी चुनाव में अगर कांग्रेस और सपा के बीच गंठबंधन होता है तो प्रियंका गांधी और डिंपल यादव मंच साझा करेंगी और एक साथ वोट मांगेंगी. खबर तो यह भी थी कि राहुल गांधी और अखिलेश यादव के बीच गंठबंधन की बात हो सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










