भाजपा स्पष्ट रुप से एकमात्र विकल्प के रुप में उभर रही है : नकवी

मुम्बई : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आज कहा कि उत्तर प्रदेश के लोगों को अपनी दुर्दशा के संदर्भ में गैर प्रासंगिक पारिवारिक विवाद में कोई रुचि नहीं है और सपा की अंदरुनी उठा-पठक ने सभी के लिए और स्पष्ट कर दिया है कि राज्य में भाजपा ही एकमात्र विकल्प है. अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री […]
मुम्बई : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आज कहा कि उत्तर प्रदेश के लोगों को अपनी दुर्दशा के संदर्भ में गैर प्रासंगिक पारिवारिक विवाद में कोई रुचि नहीं है और सपा की अंदरुनी उठा-पठक ने सभी के लिए और स्पष्ट कर दिया है कि राज्य में भाजपा ही एकमात्र विकल्प है.
अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने यहां कहा, ‘‘सपा तीखे पारिवारिक विवाद में उलझी है जिसमें लोगों की रुचि नहीं है क्योंकि इसका अक्षम सरकार के चलते उत्पन्न उनकी वर्तमान समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है. लोग जानते हैं कि यह बस राजनीतिक नाटक है और उनका ध्यान भावी पीढियों के भविष्य में सुधार पर होना चाहिए.” नकवी यहां महाराष्ट्र राज्य हज समिति के मरम्मत किए गए कार्यालय का उद्घाटन करने आए थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




