12 अप्रैल की टॉप 20 खबरें: ईरान-अमेरिका के बीच शांति वार्ता, ट्रंप का होर्मुज खुलवाने का दावा, बिहार में नये सीएम की तलाश
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 12 Apr 2026 6:06 AM
अमेरिकी राष्ट्रपति जेडी वेंस और पाक पीएम, इनसाइट में ट्रंप, फोटो पीटीआई
12 April Top 20 News: इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता हो रही है. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के हारने और होर्मुज स्ट्रेट खोलवाने का दावा किया है. वहीं नीतीश कुमार के राज्य सभा जाने के बाद बिहार में नये सीएम की तलाश शुरू हो गई है. ऐसे ही टॉप 20 खबरें आप यहां एक क्लिक में पढ़ सकते हैं.
1. शांति वार्ता में ईरान ने लेबनान का मुद्दा उठाया, कहा- इजराइल को सीजफायर के लिए मजबूर करे अमेरिका
ईरान और अमेरिका के बीच इस्लामाबाद में शांति वार्ता जारी है. इस दौरान ईरान ने इजराइल का मुद्दा उठाया. कहा- अमेरिका सीजफायर के लिए इजराइल को मजबूर करे. पूरी खबर यहां पढ़ें.
2. शांतिवार्ता के लिए शर्तों में फंसे हैं ईरान और अमेरिका, अविश्वास के माहौल में हो सकती है शटल डिप्लोमेसी
ईरान और अमेरिका के बीच शांतिवार्ता क्या अपने लक्ष्य तक पहुंच पाएगी, इसे लेकर काफी असमंजस की स्थिति बनी हुई है. दोनों देशों के प्रतिनिधि बातचीत के लिए पाकिस्तान पहुंच तो गए हैं, लेकिन वे एक दूसरे पर जरा भी भरोसा नहीं करते हैं, जिसकी वजह से इस वार्ता के परिणाम पर पूरे विश्व की नजरें टिकी हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें.
3. शांति वार्ता के बीच ट्रंप ने होर्मुज खोलने का किया दावा, कहा- ईरान बुरी तरह हार रहा
इस्लामाबाद में जारी शांति वार्ता के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट खोलने का दावा किया है. इसके साथ ही ट्रंप ने फिर से दोहराया कि जंग में ईरान की बुरी तरह हार हुई है. उसकी सेना पुरी तरह खत्म हो चुकी है. पूरी खबर यहां पढ़ें.
4. 20,000 टन LPG लेकर भारत आ रहा जहाज जग विक्रम, होर्मुज स्ट्रेट किया पार
अमेरिका और ईरान सीजफायर के बीच एक अच्छी खबर है, करीब 20,000 टन एलपीजी लेकर जहाज जग विक्रम भारत की ओर रवाना हो गया है. पूरी खबर यहां पढ़ें.
5. बिहार में CM को लेकर बढ़ा सस्पेंस, BJP मीटिंग से गायब रहे सम्राट- क्या बदलेगा खेल?
बिहार में अगले मुख्यमंत्री के नाम को लेकर सस्पेंस गहराता जा रहा है. BJP की अहम बैठक से सम्राट चौधरी की गैरमौजूदगी और फिर अचानक नीतीश कुमार से मुलाकात ने सियासी हलचल बढ़ा दी है. जानिए क्या हो रही है चर्चा. पूरी खबर यहां पढ़ें.
6. कटिहार में भीषण सड़क हादसे में 10 की मौत, पूर्णिया से भागलपुर जा रही बस ने कई लोगों को कुचला
कटिहार में तेज रफ्तार बस ने कई लोगों को कुचल दिया है. जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई है और 30 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई है. पूरी खबर यहां पढ़ें.
7. सरकार ने डीजल पर 55.5 रुपये बढ़ाया एक्सपोर्ट ड्यूटी, ATF बढ़कर 42 रुपये प्रति लीटर
डीजल के निर्यात पर ड्यूटी 21.5 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 55.5 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है. ATF (एविएशन टर्बाइन फ्यूल) पर ड्यूटी 29.5 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 42 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है. पेट्रोल पर निर्यात ड्यूटी शून्य बनी हुई है. पूरी खबर यहां पढ़ें.
8. ईरान ने अमेरिका के सामने खींच दी लकीर, कहा- अगर बातचीत इजराइल फर्स्ट होता है, तो…
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच पाकिस्तान में ईरान और अमेरिका के बीच शांति वार्ता जारी है. अमेरिका के उपराष्ट्रपति जे डी वेंस भी इस्लामाबाद पहुंच चुके हैं. शांति वार्ता के बीच इजराइल ने अमेरिका के सामने एक लकीर खींच दी है और चेतावनी दे डाली है. पूरी खबर यहां पढ़ें.
9. पाकिस्तान के आर्मी चीफ मुनीर ने ईरानियों का स्वागत मिलिट्री यूनिफॉर्म में किया, लेकिन जेडी वेंस का सूट में क्यों?
पाकिस्तान के आर्मी चीफ आसिम मुनीर का अनोखा अंदाज चर्चा में है. अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से सूट में और ईरानी नेताओं से सैन्य वर्दी में मिलना उनकी सोची-समझी डिप्लोमेसी मानी जा रही है. पूरी खबर यहां पढ़ें.
10. भारत कोई धर्मशाला नहीं है…, बांकुड़ा में गरजे अमित शाह, बोले- जड़ से मिटा देंगे TMC का सिंडिकेट राज
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बांकुड़ा के ओंडा की रैली से तृणमूल कांग्रेस को ललकारा है. उन्होंने बंगाल की जनता से वादा किया है कि सिंडिकेट राज का खात्मा होगा, महिला सुरक्षा और घुसपैठियों पर ‘नो कॉम्प्रोमाइज’ की नीति अपनायी जायेगी. किसानों को उचित मूल्य दिलाने का भरोसा भी दिया. पूरी खबर यहां पढ़ें .
11. Video : कार से उतरकर अचानक पीएम मोदी पहुंचे राहुल गांधी के पास
महात्मा ज्योतिबा फुले की श्रद्धांजलि सभा का वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अचानक रुककर राहुल गांधी से बातचीत करते नजर आ रहे हैं. दोनों नेताओं के बीच ये दोस्ताना अंदाज कम ही देखने को मिलता है. नीचे देखें वीडियो. पूरी खबर यहां पढ़ें.
12. प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी- बिहार में जल्द खत्म होगी शराबबंदी, अगले 3-4 महीने में आर्थिक संकट का खतरा
प्रशांत किशोर ने बिहार सरकार पर तीखा हमला बोला. उन्होंने आर्थिक संकट की चेतावनी देते हुए शराबबंदी खत्म होने की भी आशंका जताई. प्रशांत किशोर ने कहा कि सरकार के पास पैसा नहीं है. हालात जल्द बिगड़ सकते हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें.
13. CSK vs DC: क्यों मैदान पर नहीं आए एमएस धोनी? चेन्नई के कप्तान ने दिया अपडेट
आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले जा रहे 18वें मैच में भी एमएस धोनी मैदान पर नहीं उतरे हैं. फैंस उनके खेलने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. टॉस के दौरान चेन्नई के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने धोनी की वापसी पर अहम जानकारी दी है. पूरी खबर यहां पढ़ें.
14. SRH vs PBKS: श्रेयस अय्यर और प्रियांश के धमाल से जीता पंजाब, सनराइजर्स को 6 विकेट से रौंदा
शनिवार को डबल हेडर के पहले मुकाबले में पंजाब किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हरा दिया है. दोनों पारियो में 400 से अधिक रन बनें. पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने 33 गेंदों पर 69 रनों की मैच जिताने वाली पारी खेली. पूरी खबर यहां पढ़ें.
15. Apple का दावा: इस फीचर के ऑन होते ही iPhone को कोई हैक नहीं कर पाया, जानें इसके बारे में
Apple का Lockdown Mode एक ऐसा सिक्योरिटी फीचर है, जिसे कंपनी अब तक पूरी तरह अटूट बता रही है. 2022 से अब तक कोई सफल हैक नहीं हुआ, यहां तक कि हाई-लेवल स्पाइवेयर भी फेल रहा है. पूरी खबर यहां पढ़ें.
16. 7,000mAh बैटरी, 4200 निट्स की पीक ब्राइटनेस, इस दिन लॉन्च हो रहा रियलमी का धांसू फोन
Realme 16 5G भारत में 2 अप्रैल को एंट्री करने वाला है. इसकी सबसे बड़ी ताकत है इसकी जबरदस्त बैटरी और ब्राइट डिस्प्ले. यह फोन Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा. आइए इसके फीचर्स पर एक-एक नजर डालते हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें.
17. रांची: शादियों की खुशियों पर ‘सिलेंडर का ग्रहण’! गैस की किल्लत से अब कोयला और इंडक्शन चूल्हा ही सहारा
रांची में शादी की तैयारियों के बीच गैस सिलेंडर के लिए हाहाकार मचा है. 14 अप्रैल को खरमास खत्म होते ही शादियां शुरू होंगी, लेकिन सिलेंडर न मिलने से मेहमानों की दावत पर संकट है. कैटरर्स अब गैस के बजाय कोयले और बिजली के चूल्हों का बैकअप तैयार कर रहे हैं. प्रशासन को अब तक 25 आवेदन मिल चुके हैं, लेकिन आदेश की फाइल अभी अटकी है. पढ़ें, इस संकट ने कैसे शादियों का गणित बदल दिया है. पूरी खबर यहां पढ़ें.
18. नेतरहाट विद्यालय में अब बेटियां भी रचेंगी इतिहास! नई नियमावली लागू, छात्राओं के लिए 33% सीटें फिक्स
नेतरहाट आवासीय विद्यालय के गौरव को वापस लौटाने की तैयारी चल रही है. झारखंड सरकार ने नई नियमावली 2026 को हरी झंडी दे दी है. अब विद्यालय में मेधावी बेटियों को 33 फीसदी आरक्षण मिलेगा और सीटों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी. नामांकन के लिए जैक दो चरणों में परीक्षा लेगा, जबकि शिक्षकों की बहाली जेपीएससी के जरिए होगी. पढ़ें, क्यों जरूरी था यह बदलाव और अब कैसे बदलेगी स्कूल की सूरत. पूरी खबर यहां पढ़ें.
19. बोकारो मर्डर मिस्ट्री: 9 महीने बाद मिला पुष्पा का नरकंकाल! शादी के दबाव में प्रेमी ने ही रेता था गला
बोकारो पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. 9 महीने से लापता पुष्पा महतो हत्याकांड की गुत्थी सुलझी. प्रेमी दिनेश महतो ने शादी के दबाव से बचने के लिए पुष्पा को चास कॉलेज बुलाया और जंगल ले जाकर बेरहमी से हत्या कर दी. पढ़ें कैसे हुआ मामले का खुलासा. पूरी खबर यहां पढ़ें.
20. रिम्स डेंटल कॉलेज में प्रिंसिपल पोस्ट के लिए निकली भर्ती, जल्दी करें अप्लाई
रिम्स डेंटल कॉलेज में परमानेंट प्रिंसिपल के पोस्ट पर वैकेंसी निकली है. इच्छुक कैंडिडेट्स 16 अप्रैल तक अप्लाई कर सकते हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










