Video : कार से उतरकर अचानक पीएम मोदी पहुंचे राहुल गांधी के पास

Updated:
विज्ञापन

राहुल गांधी से बात करते पीएम मोदी (Photo: PTI)

Video : महात्मा ज्योतिबा फुले की श्रद्धांजलि सभा का वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अचानक रुककर राहुल गांधी से बातचीत करते नजर आ रहे हैं. दोनों नेताओं के बीच ये दोस्ताना अंदाज कम ही देखने को मिलता है. नीचे देखें वीडियो.

विज्ञापन

Video : संसद परिसर में शनिवार (11 अप्रैल) को एक ऐसा पल देखने को मिला जिसने सबका ध्यान खींच लिया. पीएम मोदी अपनी कार से उतरकर लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी से बात करते नजर आए. दोनों ने कुछ देर तक आराम से और दोस्ताना अंदाज में बातचीत की. वीडियो में नजर आ रहा है कि दोनों पास खड़े होकर ध्यान से एक-दूसरे की बात सुन रहे थे. इसके बाद दोनों अपने-अपने काम के लिए आगे बढ़ गए, लेकिन ये छोटा सा पल सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में आ गया. देखें वीडियो.

विज्ञापन

ये छोटी सी बातचीत इसलिए खास रही क्योंकि बीजेपी और कांग्रेस के बीच आमतौर पर तीखी नोकझोंक देखने को मिलती है. ऐसे में प्रधानमंत्री मोदी और नेता विपक्ष राहुल गांधी की ये अनौपचारिक मुलाकात अलग नजर आई. आसपास मौजूद लोग भी कुछ देर रुककर इस पल को देखने लगे.

यह भी पढ़ें : महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

प्रेरणा स्थल पहुंचे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद परिसर में बने प्रेरणा स्थल पहुंचे, जहां उन्होंने प्रख्यात समाज सुधारक ज्योतिराव फुले की 200वीं जयंती पर फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी. इस मौके पर कई बड़े नेता और गणमान्य लोग भी मौजूद रहे. सभी ने फुले के सामाजिक न्याय, शिक्षा और पिछड़े वर्गों के उत्थान में दिए योगदान को याद किया और सम्मान जताया.

ज्योतिराव फुले का जन्म 11 अप्रैल, 1827 को महाराष्ट्र में हुआ था और उनका निधन 28 नवंबर, 1890 को हुआ.

फुले के 200वीं जयंती वर्ष के समारोहों का हो रहा है आरंभ

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि महान समाज सुधारक महात्मा फुले के 200वीं जयंती वर्ष के समारोहों का आरंभ हो रहा है. उन्होंने अपना पूरा जीवन शिक्षा, ज्ञान और जन कल्याण को समर्पित कर दिया. वे महिलाओं और हाशिए पर पड़े लोगों के अधिकारों की वकालत करने में अग्रणी थे. उनके विचार सामाजिक प्रगति की दिशा में सभी का मार्गदर्शन करते रहें. फुले के प्रयासों से शिक्षा सशक्तीकरण का एक शक्तिशाली माध्यम बनी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola