Uttarakhand Flood Alert: रुद्रप्रयाग में उफान पर अलकनंदा-मंदाकिनी नदी, बाढ़ का खतरा, अलर्ट जारी

Updated:
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग में भारी बारिश के कारण अलकनंदा और मंदाकिनी नदियों का जलस्तर बढ़ा, फोटो- एएनआई

Uttarakhand Flood Alert: उत्तराखंड में लगातार बारिश के बीच रुद्रप्रयाग में अलकनंदा और मंदाकिनी नदियों का जलस्तर बढ़कर चेतावनी स्तर के करीब पहुंच गया है. प्रशासन हालात पर नजर रख रहा है और लोगों को नदी-नालों से दूर रहने की सलाह दी गई है. IMD ने 7 सितंबर तक बारिश की संभावना जताई है.

विज्ञापन

Uttarakhand Flood Alert: रुद्रप्रयाग जिले में बीते 72 घंटे की जोरदार बारिश के बात अलकनंदा और मंदाकिनी नदियां उफान पर हैं. आस पास के इलाकों पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है. आपदा नियंत्रण के मुताबिक, दोनों नदियां चेतावनी स्तर के करीब बह रही हैं. रुद्रप्रयाग के साथ पड़ोसी चमोली जिले में भी कई नदियां और बरसाती नाले उफान पर हैं. हालांकि प्रशासन लगातार स्थिति की निगरानी कर रहा है. स्थानीय लोगों और पर्यटकों से नदियों, नालों और उनके किनारों के पास नहीं जाने को कहा गया है.

विज्ञापन

बारिश के साथ घने कोहरे ने बढ़ाई परेशानी

रुद्रप्रयाग के कई इलाकों में लगातार तेज बारिश हो रही है. ऊंचाई वाले क्षेत्रों में घना कोहरा छाने से दृश्यता भी कम हो गई है. बारिश और कोहरे के कारण जिले में आवाजाही प्रभावित हुई है और लोगों को यात्रा के दौरान परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. ग्रामीण इलाकों में लगातार बारिश से मिट्टी में नमी बढ़ गई है, जिसका असर खेती पर हो रहा है.

7 सितंबर तक बारिश का अनुमान

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, उत्तराखंड के कई इलाकों में 7 सितंबर तक हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है. राज्य में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज से बहुत तेज बारिश के दौर भी देखने को मिल सकते हैं.

इन जिलों में भारी बारिश की संभावना

IMD के पूर्वानुमान के अनुसार, 3 सितंबर को देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, नैनीताल, चंपावत, ऊधम सिंह नगर, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है.

4 सितंबर को नैनीताल, चंपावत, देहरादून, हरिद्वार और बागेश्वर में भारी बारिश का अनुमान है. वहीं, 5 सितंबर को देहरादून, हरिद्वार और पौड़ी जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना जताई गई है.

प्रशासन ने लोगों को किया सतर्क

नदियों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन ने लोगों और पर्यटकों को सतर्क रहने की सलाह दी है. खास तौर पर नदी किनारों, नालों और पानी के तेज बहाव वाले क्षेत्रों से दूर रहने को कहा गया है.

Also Read: Aaj Ka Mausam 3 September: MP में बहुत भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-UP समेत इन राज्यों में भी बरसेंगे बादल

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola