ePaper

सोनिया गांधी के जन्मदिन पर बधाई देने पहुंचे मनमोहन सिंह

Updated at : 09 Dec 2016 12:38 PM (IST)
विज्ञापन
सोनिया गांधी के जन्मदिन पर बधाई देने पहुंचे मनमोहन सिंह

नयी दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के 70वें जन्मदिवस पर आज उन्हें बधाई देने वालों की लंबी कतार लगी रही. आज पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह सहित कांग्रेस के कई बड़े नेता उनसे मिलने पहुंचे और उन्हें जन्मदिन की बधाई दी और उनके दीर्घायु होने की कामना की. उन्हें कांग्रेस नेताओं ने बधाई के साथ-साथ […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के 70वें जन्मदिवस पर आज उन्हें बधाई देने वालों की लंबी कतार लगी रही. आज पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह सहित कांग्रेस के कई बड़े नेता उनसे मिलने पहुंचे और उन्हें जन्मदिन की बधाई दी और उनके दीर्घायु होने की कामना की.

उन्हें कांग्रेस नेताओं ने बधाई के साथ-साथ फूल भी भेंट किये. कुछ दिनों से सोनिया गांधी अस्वस्थ चल रही हैं, जिसके कारण उन्होंने संसदीय दल की बैठक की अध्यक्षता भी नहीं की थी, लेकिन आज उन्होंने समय निकाला और लोगों से मिलीं.

आज सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दी और ईश्वर से उनके अच्छे स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की. सोनिया का जन्म नौ दिसंबर 1946 को हुआ था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola