आखिर आडवाणी जी को गुस्सा क्यों आता है?

भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी आज लोकसभा में जारी हंगामे के कारण नाराज हो गये और गुस्से में उन्होंने यहां तक कह दिया कि ना तो स्पीकर और ना ही संसदीय कार्य मंत्री सदन को चला पा रहे हैं. आडवाणी लोकसभा में जारी हंगामे के कारण काफी क्षुब्ध दिखे और उन्होंने अनंत कुमार के […]
भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी आज लोकसभा में जारी हंगामे के कारण नाराज हो गये और गुस्से में उन्होंने यहां तक कह दिया कि ना तो स्पीकर और ना ही संसदीय कार्य मंत्री सदन को चला पा रहे हैं. आडवाणी लोकसभा में जारी हंगामे के कारण काफी क्षुब्ध दिखे और उन्होंने अनंत कुमार के सामने अपनी नाखुशी व्यक्त की. आडवाणी तब नाराज हुए जब विपक्ष के सांसद नारेबाजी करते हुए सत्ता पक्ष की सीट की ओर आ गये थे. आडवाणी को यह कहते सुना गया कि, ‘‘मैं स्पीकर से कहने जा रहा हूं कि वह सदन नहीं चला रही हैं… मैं सार्वजनिक तौर पर यह कहने जा रहा हूं. इस दौरान संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार को उन्हें शांत करने का प्रयास करते देखा गया. ऐसा नहीं है कि लोकसभा की कार्यवाही बाधित होने से आडवाणी आज पहली बार नाराज हुए हैं, ऐसा पहले भी देखा जा चुका है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




