वेंकैया ने मोदी को दी जयललिता के स्वास्थ्य की ताजा स्थिति के बारे में जानकारी
Updated at : 05 Dec 2016 10:15 PM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली : केंद्रीय मंत्री एम वेंकैया नायडू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता के स्वास्थ्य की ताजा स्थिति के बारे में जानकारी दी. नायडू आज सुबह से ही तमिलनाडु में डेरा डाले हुए हैं. सूत्रों ने बताया कि नायडू ने अपोलो अस्पताल के चिकित्सकों और अन्नाद्रमुक प्रमुख का इलाज करने के […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : केंद्रीय मंत्री एम वेंकैया नायडू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता के स्वास्थ्य की ताजा स्थिति के बारे में जानकारी दी. नायडू आज सुबह से ही तमिलनाडु में डेरा डाले हुए हैं.
सूत्रों ने बताया कि नायडू ने अपोलो अस्पताल के चिकित्सकों और अन्नाद्रमुक प्रमुख का इलाज करने के लिए एम्स से बुलाए गए चिकित्सकों से मुलाकात की और 68 वर्षीय जयललिता के स्वास्थ्य की ताजा स्थिति से प्रधानमंत्री को अवगत कराया। जयललिता गत 22 सितंबर से ही अपोलो अस्पताल में भर्ती हैं.
जयललिता को कल रात दिल का दौरा पडा था और उनकी हालत नाजुक बताई जाती है.सूत्रों ने बताया कि नायडू ने दिन में अन्नाद्रमुक विधायकों समेत पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से भी मुलाकात की.उन्होंने कहा कि जयललिता की हालत का रात साढे दस बजे के करीब एक बार फिर आकलन किया जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




