भारत से बातचीत को इच्छुक है पाकिस्तान, हार्ट ऑफ एशिया में नहीं उठाएगा कश्मीर मुद्दा

Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली : पाकिस्तान आतंकवाद के मुद्दे पर अब भारत से बातचीत करने को तैयार नजर आ रहा है. इस संबंध में आज अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्यप्रेस ने खबर छापी है. अखबार के अनुसार पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के विदेश मामलों के सलाहकार सरताज अजीज ने शनिवार को अमृतसर में इंडियन एक्सप्रेस से खास […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : पाकिस्तान आतंकवाद के मुद्दे पर अब भारत से बातचीत करने को तैयार नजर आ रहा है. इस संबंध में आज अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्यप्रेस ने खबर छापी है. अखबार के अनुसार पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के विदेश मामलों के सलाहकार सरताज अजीज ने शनिवार को अमृतसर में इंडियन एक्सप्रेस से खास बातचीत में कहा कि वो भारत से आतंकवाद से जुड़े हर पहलू पर बातचीत करना चाहता है. यहां उल्लेख कर दें कि अजीज ने बीती रात पीएम मोदी से मुलाकात की लेकिन दोनों के बीच बात नहीं हुई. सरताज अजीज हार्ट ऑफ एशिया सम्मेलन में शिरकत करने कल शाम अमृतसर पहुंचे हैं. पिछले वर्ष पाकिस्तान को इस सम्मेलन से किनारे कर दिया गया था.

अखबार के साथ बात करते हुए सरताज अजीज ने कहा कि मैं यहां हार्ट ऑफ एशिया सम्मेलन में शरीक होने पहुंचा हूं, यहां आने का हमारा मकसद यह है कि हम अफगानिस्तान में शांति और सुरक्षा के लिए हार्ट ऑफ एशिया के महत्व को बनाए रखने के लिए कटिबद्ध हैं. यहां मैं क्षेत्रीय शांति और सुरक्षा की प्रतिबद्धताओं को जाहिर करने और उस दिशा में बहुपक्षीय बातचीत के लिए भी आया हूं.”

अजीज ने कहा कि पाकिस्तान कश्मीर मुद्दे पर इस सम्मेलन के दौरान चर्चा नहीं करेगा. इस मुद्दे के लिए हार्ट ऑफ एशिया उपयुक्त मंच नहीं है. इसके साथ ही अजीज ने कहा कि भारत में उनकी मौजूदगी इस बात की परिचायक है कि पाकिस्तान द्विपक्षीय बातचीत के लिए तत्पर है.

अजीज ने कहा कि अगर भारत रुचि दिखाता है तो हम निश्चित तौर पर मिल सकते हैं लेकिन मुझे नहीं लगता है कि इस बैठक के लिए किसी अनुरोध की जरूरत है. हमलोग यहां उपस्थित हैं, देखते हैं कि आगे क्या होता है?” हालांकि, पाकिस्तानी अधिकारी ने कहा कि पाकिस्तान शांति चाहता है और शांति के बिना बातचीत के संभव नहीं…. उन्होंने कहा कि इससे जुड़े मुद्दों पर चर्चा मीडिया के माध्‍यम से नहीं बल्कि बातचीत के मेज पर होती है.

इधर भारत सरकार के उच्च पदस्थ अधिकारी ने अखबार से कहा कि हार्ट ऑफ एशिया सम्मेलन से इतर 6ठी मंत्री स्तरीय वार्ता में पाकिस्तान से द्विपक्षीय बातचीत की कोई संभावना नहीं नजर आ रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola