सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर ने थामा कांग्रेस का हाथ

नयी दिल्ली : नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर ने कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया है. नवजोत के साथ- साथ पूर्व हॉकी खिलाड़ी परगट सिंह ने भी कांग्रेस में शामिल होने का फैसला लिया है. भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा देने के बाद उन्होंने कांग्रेस का दामन थामा है. इससे पहले कयास लगाये […]
नयी दिल्ली : नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर ने कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया है. नवजोत के साथ- साथ पूर्व हॉकी खिलाड़ी परगट सिंह ने भी कांग्रेस में शामिल होने का फैसला लिया है. भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा देने के बाद उन्होंने कांग्रेस का दामन थामा है. इससे पहले कयास लगाये जा रहे थे कि नवजोत सिंह सिद्धू और उनकी पत्नी आप( आम आदमी पार्टी) का दामन थामेंगे लेकिन कांग्रेस के हाथ थामने के बाद सारे कयासों पर विराम लग गया.
भाजपा से अलग होने के बाद सिद्घू ने परगट सिंह और बैंस बंधुओं के साथ शान-ए-पंजाब मोर्चा का ऐलान किया था. बैंस बंधु सिद्धू के झटका देकर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए. अब पत्नी के कांग्रेस में शामिल होने के बाद सिद्धू के भी कांग्रेस में जाने की संभावना बढ़ गई है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




