केंद्र ने नाभा जेल से कैदियों के भागने की घटना को लेकर मांगी रिपोर्ट

Updated at : 27 Nov 2016 5:18 PM (IST)
विज्ञापन
केंद्र ने नाभा जेल से कैदियों के भागने की घटना को लेकर मांगी रिपोर्ट

नयी दिल्ली : पंजाब में कैदियों के जेल से भागने की घटना से चिंतित केंद्र सरकार ने आज राज्य सरकार से घटना के विस्तृत विवरण के साथ एक रिपोर्ट मांगी है. केंद्रीय गृह सचिव राजीव महर्षि ने भी पंजाब के पुलिस महानिदेशक से बात की और राज्य के सभी जेलों में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : पंजाब में कैदियों के जेल से भागने की घटना से चिंतित केंद्र सरकार ने आज राज्य सरकार से घटना के विस्तृत विवरण के साथ एक रिपोर्ट मांगी है. केंद्रीय गृह सचिव राजीव महर्षि ने भी पंजाब के पुलिस महानिदेशक से बात की और राज्य के सभी जेलों में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा.

पुलिस की वर्दी में आये कुछ हथियारबंद लोगों ने पटियाला जिले के उच्च सुरक्षा वाले नाभा जेल पर हमला किया और खलिस्तान लिबरेशन फ्रंट के प्रमुख हरमिंदर मिंटू समेत पांच कैदियों को को भगा ले गए.

गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार से इस घटना और जेलों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाये गये कदमों के बारे में जल्द-से-जल्द एक रिपोर्ट भेजने को कहा है.
दो दिन पहले केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने सुरक्षा बलों से पंजाब और चार अन्य राज्यों में होने वाले चुनाव की प्रक्रिया के दौरान ‘द्वेषपूर्ण’ राजनैतिक अभियान या बाहरी उग्रवादी बलों द्वारा शांति भंग करने के प्रयास को रोकने के लिए कहा था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola