कोर्ट ने ललित मोदी को ब्रिटेन से लाने के लिए ईडी को अनुमति दी

मुंबई : एक विशेष अदालत ने प्रवर्तन निदेशालय को ब्रिटिश सरकार को अनुरोध पत्र भेजने की अनुमति दी ताकि पूर्व आईपीएल आयुक्त ललित मोदी के खिलाफ गैरजमानती वारंट पर तामील और धन शोधन के एक मामले में जांच का सामना करने के लिए उन्हें भारत लाया जा सके. ईडी ने आठ नवंबर को दायर अपने […]
मुंबई : एक विशेष अदालत ने प्रवर्तन निदेशालय को ब्रिटिश सरकार को अनुरोध पत्र भेजने की अनुमति दी ताकि पूर्व आईपीएल आयुक्त ललित मोदी के खिलाफ गैरजमानती वारंट पर तामील और धन शोधन के एक मामले में जांच का सामना करने के लिए उन्हें भारत लाया जा सके.
ईडी ने आठ नवंबर को दायर अपने आवेदन में अदालत से ललित के खिलाफ गैरजमानती वारंट पर तामील के लिए अनुरोध पत्र जारी करने हेतु अदालत से प्रार्थना की. एजेंसी ने ब्रिटेन में ललित को खोजने के लिए संबंधित अधिकारियों द्वारा जरुरी कदम उठाने का अनुरोध किया. धन शोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) अदालत ने आज इस संबंध में अनुरोध को स्वीकार कर लिया.
ईडी के वकील हितेन वेनेगांवकर ने कहा, ‘‘अनुरोध पत्र आदेश को अब विदेश मंत्रालय को भेजा जाएगा जो इसे आगे की कार्रवाई के लिए इंग्लैंड के संबंधित प्राधिकार को भेजेगा.” एजेंसी 2008 में इंडियन प्रीमियर लीग के लिए 425 करोड़ रुपये के टेलीविजन अधिकारों को लेकर वर्ल्ड स्पोर्ट्स ग्रुप और मल्टी स्क्रीन मीडिया के बीच एक समझौते के संबंध में ललित के खिलाफ मामले की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




