ePaper

बोले पर्रिकर, नोटबंदी से सुरक्षा बलों पर पथराव हो गया बंद

Updated at : 15 Nov 2016 11:48 AM (IST)
विज्ञापन
बोले पर्रिकर, नोटबंदी से सुरक्षा बलों पर पथराव हो गया बंद

मुम्बई : उच्च मूल्य वाले नोट बंद करने के बाद आतंकवाद का वित्तपोषण खत्म हो गया है और सुरक्षा बलों पर पथराव नहीं हो रहा है. यह बात सोमवार को यहां रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने कही. इस ‘‘साहसिक” कदम के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद दिया और कहा कि इससे मादक द्रव्यों […]

विज्ञापन

मुम्बई : उच्च मूल्य वाले नोट बंद करने के बाद आतंकवाद का वित्तपोषण खत्म हो गया है और सुरक्षा बलों पर पथराव नहीं हो रहा है. यह बात सोमवार को यहां रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने कही. इस ‘‘साहसिक” कदम के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद दिया और कहा कि इससे मादक द्रव्यों पर रोक लगाने में भी मदद मिलेगी.

पर्रिकर ने कहा, ‘‘पहले दरें तय थीं — सुरक्षा बलों पर पथराव के लिए पांच सौ रुपये और किसी अन्य काम के लिए एक हजार रुपये. प्रधानमंत्री ने आतंकवाद के वित्तपोषण को खत्म कर दिया.”

भाजपा विधायक अतुल भाटखालकर की तरफ से आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा, ‘‘पिछले कुछ दिनों में प्रधानमंत्री के साहसिक कदम के बाद सुरक्षा बलों पर पथराव नहीं हो रहा है. इसके लिए मैं प्रधानमंत्री को बधाई देता हूं.” पर्रिकर ने बाद में संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि आतंकवाद को प्रायोजित करने वाले नोटबंदी से प्रभावित होंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola