सर्वदलीय बैठक में उठी नोटबंदी और जम्मू कश्मीर मुद्दे पर चर्चा की मांग : सुमित्रा महाजन

नयी दिल्ली : संसद सत्र की शुरुआत 16 नवंबर से हो रही है.लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने सर्वदलीय बैठक बुलायी. बैठक के बाद उन्होंने जानकारी दी कि सभी पार्टियों ने नोटबंदी, जम्मू कश्मीर पर चर्चा की मांग की है. उनका कहना है कि इन पर गंभीरता से चर्चा होनी चाहिए. सदन का सत्र 16 तारीख […]
नयी दिल्ली : संसद सत्र की शुरुआत 16 नवंबर से हो रही है.लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने सर्वदलीय बैठक बुलायी. बैठक के बाद उन्होंने जानकारी दी कि सभी पार्टियों ने नोटबंदी, जम्मू कश्मीर पर चर्चा की मांग की है. उनका कहना है कि इन पर गंभीरता से चर्चा होनी चाहिए. सदन का सत्र 16 तारीख को शुरू हो रहा है.
सदन में सरकार कई मुद्दों पर घिरेगी.विपक्ष नोटबंदी पर विपक्ष सरकार को घेरने की रणनीति बना रहे है. मुख्य विपक्षी दलों ने मिलकर बैठक में चर्चा की कि कैसे सरकार को घेरना है. नोटबंदी के फैसले पर विपक्ष एकजुट है.
Delhi: Lok Sabha Speaker Sumitra Mahajan speaking after all party meeting ahead of Parliament Session starting Nov 16th pic.twitter.com/LeWUafYTgh
— ANI (@ANI) November 14, 2016
खबर है कि विपक्षी दल कल फिर बैठक में सरकार को घेरने पर चर्चा करेंगे. दूसरी तरफ भाजपा संसदीय दल की बैठक में विपक्ष के सवालों पर तैयारी के साथ जवाब देने का फैसला लिया गया. एनडीए के सभी सहयोगी दलों ने सरकार के फैसले का साथ दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




