कई बैंकों में इंटरनेट से डाउनलोडेड आधार रिजेक्ट, ग्राहक परेशान

Published at :10 Nov 2016 7:48 AM (IST)
विज्ञापन
कई बैंकों में इंटरनेट से डाउनलोडेड आधार रिजेक्ट, ग्राहक परेशान

नयी दिल्ली :आज से 30 दिसंबर तक बैंकों, डाकघरों में 500 और 1000 के पुराने नोट बदले जा रहे हैं. बैंकों ने इसको लेकर सारी तैयारियां कर ली है. आज सुबह से ही बैंकों और डाकघरों में लाइन में लोग खड़े नजर आए और नोट बदलने के बाद लोगों के चेहरे पर खुशी साफ दिखी […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली :आज से 30 दिसंबर तक बैंकों, डाकघरों में 500 और 1000 के पुराने नोट बदले जा रहे हैं. बैंकों ने इसको लेकर सारी तैयारियां कर ली है. आज सुबह से ही बैंकों और डाकघरों में लाइन में लोग खड़े नजर आए और नोट बदलने के बाद लोगों के चेहरे पर खुशी साफ दिखी हालांकि कई जगहों पर लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है. टीवी रिपोर्ट के अनुसार कई बैंकों में इंटरनेट से डाउनलोड किए गए आधार कार्ड को मान्यता नहीं दी जा रही है जिससे लोग परेशान हैं.

नोट बदल कर बैंकों से बाहर निकल रहे कई लोगों ने पीएम मोदी के इस कदम की सराहना की और कहा कि अभी लोगों को कुछ दिक्कत आ रही है लेकिन इससे देश को काफी फायदा मिलेगा.

एसबीआइ ने व्यवस्था बनाए रखने के लिए अलग काउंटर की व्यवस्था की है, जो शाम छह बजे तक काम करेगा. ग्राहक इन काउंटर में 500 व 1000 के नोट बदल रहे हैं.

वहीं दूसरी ओरआर्थिक मामलों के सचिव शक्तिकांत दास ने कहा है कि जल्द हीं 1000 के नये नोट जारी किए जायेंगे जिससे विनिमय में सुविधा होगी.उन्होंने कहा कि कडे सुरक्षा उपायों, नये रंगों की छपाई के साथ 1,000 रुपये का नया नोट अगले कुछ महीनों में फिर से चलन में लाया जायेगा. नए 2,000 रुपये का नोट जारी करने पर रिजर्व बैंक की करीब से निगाह रहेगी.

इधर, पुराने नोट बंद करने के मामले में सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की गई है जिसपर अगले सप्ताह सुनवाई होगी. उधर, सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में कैविएट फाइल कर कहा है कि शीर्ष अदालत इस मामले में बिना उसके पक्ष को सुने कोई अंतरिम फैसला न दे.

आपको बता दें किआज रात आठ बजे तक बैंक की शाखाएं खुली रहेंगी. प्राप्त जानकारी के अनुसार 2.5 लाख रुपये तक जमा किए जाने पर कोई पूछताछ नहीं होगी लेकिन इससे ज्यादा पैसे जमा कराने वालों पर आयकर विभाग की नजर रहेगी. नोट बदलने के लिए अपना पहचान पत्र साथ ले जाना अनिवार्य है.

बैंकों में जमा की जाने वाली ऐसी नगद राशि यदि घोषित आय से मेल नहीं खाती है तो उस पर कर राशि के अलावा 200 प्रतिशत की दर से जुर्माना लगाया जायेगा. बैंकों में 10 नवंबर से 30 दिसंबर के बीच खातों में जमा होने वाली ढाई लाख रुपये से अधिक की नगद राशि पर सरकार की नजर रहेगी. वहीं सोने की खरीदारी और बड़े लेन-देन पर आयकर विभाग सतर्क है. खरीदारी पर पैन नंबर देना अनिवार्य होगा.

इधर, नये उच्च सुरक्षा वाले 500 और 2,000 के करेंसी नोट 11 नवंबर से एटीएम में उपलब्ध होंगे. 11 से 18 नवंबर तक एक कार्ड से एटीएम से 2000 रुपये प्रतिदिन निकाल सकते हैं. इसके बाद सीमा बढ़ाकर प्रतिदिन चार हजार रुपये होगी.

समस्या आने पर क्या करें?
रिजर्व बैंक के कंट्रोल रूम से संपर्क करें. फोन नंबर है –
022 – 22602201/22602944
इ-मेल : mailto:publicquery@rbi.org.in

शनिवार व रविवार को भी खुलेंगे सभी बैंक
आरबीआइ ने बैंकों को निर्देश दिया है कि वह शनिवार (12 नवंबर) और रविवार (13 नवंबर) के दिन पब्लिक डीलिंग जारी रखें ताकि लोग अपने नोट बदलवा सकें. इस हफ्ते बैंकों की दूसरे शनिवार, रविवार और फिर गुरु नानक जयंती की छुट्टी होनी थी. तीन छुट्टियां लगातार होने की वजह से नोट बदलने के काम में बड़ी परेशानी आ सकती थी. इसीलिए बैंकों की छुट्टी रद्द करने का फैसला लिया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola