ePaper

नरेंद्र मोदी ने जन्मदिन पर आडवाणी को दी बधाई, उन्हें अपनी प्रेरणा बताया

Updated at : 08 Nov 2016 12:12 PM (IST)
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी ने जन्मदिन पर आडवाणी को दी बधाई, उन्हें अपनी प्रेरणा बताया

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी को उनके 88 वें जन्मदिन पर बधाई दी और उन्हें भारत का सबसे कद्दावर नेता और अपने लिए एक प्रेरणा बताया. उन्होंने एक ट्वीट में कहा है, ‘‘भारत की बिना थके और लगन से सेवा करने वाले, हमारी प्रेरणा, भारत […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी को उनके 88 वें जन्मदिन पर बधाई दी और उन्हें भारत का सबसे कद्दावर नेता और अपने लिए एक प्रेरणा बताया. उन्होंने एक ट्वीट में कहा है, ‘‘भारत की बिना थके और लगन से सेवा करने वाले, हमारी प्रेरणा, भारत के सबसे कद्दावर नेताओं में से एक श्री लाल कृष्ण आडवाणी जी को उनके जन्मदिन पर शुभकामना.”

उन्होंने कहा, ‘‘मैं ईश्वर से आडवाणी जी को दीर्घायु और स्वस्थ जीवन प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं.” आडवाणी जी का जन्म आठ नवंबर 1927 को कराची में हुआ था. वह 1998 से 2004 के बीच देश के गृह मंत्री रहे. वह अटल बिहारी वाजपेयी सरकार के कार्यकाल के दौरान 2002 से 2004 के बीच उप प्रधानमंत्री भी रहे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola