हिमाचल के मंडी में बस हादसा, 15 की मौत
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

हिमाचल के मंडी में एक निजी बस ब्यास नदी में गिर गयी. इस घटना में 15 लोगों की मौत हो गयी और 19 लोग घायल हो गये. घायलों को अस्पताल में भरती करा दिया गया. बस में कुल 35 लोग सवार थे. घायलों में कुछ लोगों की हालत गंभीर है. बस मंडी से कुल्लू के […]
विज्ञापन
हिमाचल के मंडी में एक निजी बस ब्यास नदी में गिर गयी. इस घटना में 15 लोगों की मौत हो गयी और 19 लोग घायल हो गये. घायलों को अस्पताल में भरती करा दिया गया. बस में कुल 35 लोग सवार थे. घायलों में कुछ लोगों की हालत गंभीर है. बस मंडी से कुल्लू के लिए रवाना हुई थी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह हादसा बस को ओवरटेक कर रहे एक बाइक सवार को बचाने के कारण हुआ.
बस हादसे का बाद परिवहन मंत्री जी.एस. बाली ने हादसे की जांच के आदेश दिये हैं. उन्होंने कहा, मैं यह जानना चाहता हूं कि इस तरह इतने खुले मार्ग पर हादसे के पीछे क्या कारण हावी रहते हैं. उन्होंने कहा कि इस हादसे में जिन लोगों की मौत हुई है उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना है. घायलों का इलाज चल रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










