रक्षामंत्री पर्रिकर जाएंगे उरी, यहां सेना के शिविर पर आतंकियों ने किया था हमला

श्रीनगर : रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर उरी जाने वाले हैं जहां पर पिछले महीने सेना के एक शिविर पर आतंकवादियों ने हमला किया था. पर्रिकर आज से शुरू हो रहे अपने दो दिवसीय कश्मीर दौरे में देश के पहले परमवीर चक्र सम्मान से सम्मानित मेजर सोमनाथ को उनकी 69 वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि भी देंगे. […]
श्रीनगर : रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर उरी जाने वाले हैं जहां पर पिछले महीने सेना के एक शिविर पर आतंकवादियों ने हमला किया था. पर्रिकर आज से शुरू हो रहे अपने दो दिवसीय कश्मीर दौरे में देश के पहले परमवीर चक्र सम्मान से सम्मानित मेजर सोमनाथ को उनकी 69 वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि भी देंगे. सेना के एक अधिकारी ने बताया कि रक्षा मंत्री का आज देर शाम यहां पहुंचने का कार्यक्रम है और फिर वह उरी ब्रिगेड मुख्यालय जाएंगे.
उन्होंने बताया कि पर्रिकर को सैन्य अधिकारी पिछले महीने सीमा पार स्थित आतंकी ठिकानों पर लक्षित हमलों और सेना के आतंकवाद विरोधी अभियानों के मद्देनजर पाकिस्तान द्वारा संघर्ष विराम उल्लंघन किये जाने के कारण नियंत्रण रेखा पर जारी स्थिति के बारे में बताएंगे. आतंकवादियों ने उरी में सेना के एक शिविर पर 18 सितंबर को हमला किया था जिसमें 19 सैनिक शहीद हो गये थे और कई अन्य घायल हो गये थे. इस हमले के बाद सेना ने 29 सितंबर को पाक अधिकृत कश्मीर में आतंकी ठिकानों पर लक्षित हमले किये थे.
अधिकारी ने बताया कि रक्षा मंत्री सेना के वरिष्ठ अधिकारियों और अन्य पदाधिकारियों के साथ बड़गाम जिले में श्रीनगर हवाई अड्डे के नजदीक मेजर सोमनाथ को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे. मेजर सोमनाथ पहले सैन्य अधिकारी थे जिन्हें सेना के सर्वोच्च सम्मान परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया था.
उन्हें नवंबर 1947 में कश्मीर अभियानों में उनकी बहादुरी के लिए मरणोपरांत परमवीर चक्र सम्मान दिया गया था. कश्मीर में 1947-48 में पाकिस्तान के साथ युद्ध के दौरान श्रीनगर हवाई अड्डे से पाकिस्तानी हमलावरों को खदेड़ने के दौरान वह शहीद हो गये थे. वह चौथी कुमाउं रेजिमेंट से संबद्ध थे.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




