कांग्रेस पटेल या बोस को नहीं, केवल गांधी परिवार को याद रखती है : जावडेकर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Nov 2016 12:46 AM
पुणे : भाजपा पर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि भूलने का आरोप लगाने वाली कांग्रेस पर केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने आज पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस के उलट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने पूर्ववर्तियों द्वारा किये गये अच्छे कार्य को हमेशा स्वीकार किया है. जावडेकर ने यहां पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते […]
पुणे : भाजपा पर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि भूलने का आरोप लगाने वाली कांग्रेस पर केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने आज पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस के उलट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने पूर्ववर्तियों द्वारा किये गये अच्छे कार्य को हमेशा स्वीकार किया है. जावडेकर ने यहां पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, ‘कांग्रेस कई वर्षों तक सत्ता में रही लेकिन उसने पटेल, बोस और शास्त्री को याद नहीं किया और उनके योगदानों की प्रशंसा नहीं की. कारण यह है कि कांग्रेस के लिए एक ही परिवार है.’
उन्होंने कहा, ‘मैं जब भी देश के विभिन्न हिस्सों में जाता हूं मैं संस्थान एवं परियोजनाएं एक ही परिवार के नाम पर देखता हूं. वह है गांधी परिवार. 842 से अधिक संस्थान, इकाइयां, परियोजनाएं और योजनाएं हैं जिनका नामकरण एक परिवार के नाम पर किया गया है.’ जावडेकर ने सवाल किया, ‘पटेल, बोस या भगत सिंह के नाम पर किसी परियोजना, योजना या संस्थान का नामकरण क्यों नहीं किया गया है? उनकी स्मृति में किसी स्मारक का निर्माण क्यों नहीं किया गया है.’
उन्होंने कहा, ‘लेकिन हम पटेल के स्मारक का निर्माण गुजरात में करेंगे और इन महान नेताओं के प्रयासों की सराहना करते रहेंगे.’ जावडेकर ने भारत के प्रथम गृह मंत्री वल्लभभाई पटेल को उनकी 141वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘आज मैंने सुना कि कांग्रेस इंदिरा गांधी को भूलने के लिए सरकार की आलोचना कर रही है लेकिन वास्तविकता में पूरा देश उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है.’
जावडेकर ने कहा, ‘मोदीजी सभी पूर्व प्रधानमंत्रियों के प्रयासों एवं अच्छे कार्यों की प्रशंसा कर रहे हैं और कांग्रेस ने कभी ऐसी कोई पहल नहीं की. हमारी सरकार ने उन सभी नेताओं के प्रयासों और योगदान की प्रशंसा की है जो स्वतंत्रता के लिए लड़े हमारा कोई चुनिंदा स्मृतिलोप नहीं है.’ उन्होंने कहा कि इतिहास अलग होता यदि देश के ‘एकजुटता के महान सूत्रधार’ (वल्लभभाई पटेल) ने कश्मीर की जिम्मेदारी ली होती जो तब जवाहर लाल नेहरू के पास थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










