J&K: बारामूला में आतंकियों के ठिकानों से चीन के झंडे बरामद, 44 संदिग्ध गिरफ्तार

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर में संभवत: पहली बार सुरक्षा बलों ने बारामूला में आतंकियों के संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी के दौरान चीनी झंडे बरामद किए हैं. यहां से ‘आतंक से जुड़ी गतिविधियों’ में कथित तौर पर लिप्त रहने के संबंध में 44 लोगों को गिरफ्तार किया है. सेना के प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी दी […]
श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर में संभवत: पहली बार सुरक्षा बलों ने बारामूला में आतंकियों के संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी के दौरान चीनी झंडे बरामद किए हैं. यहां से ‘आतंक से जुड़ी गतिविधियों’ में कथित तौर पर लिप्त रहने के संबंध में 44 लोगों को गिरफ्तार किया है.
सेना के प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी दी कि बारामूला के पुराने कस्बे में अभियान के दौरान 17 अक्तूबर को 12 घंटों में 700 से अधिक मकानों की तलाशी ली गई और 44 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है. इस दौरान आतंकवादियों के कई अड्डों का पर्दाफाश भी किया गया.
ऑपरेशन के दौरान सेना को चीनी और पाकिस्तानी झंडे, आतंकवादी संगठनों के लेटरहेड पैड, राष्ट्रविरोधी प्रचार सामग्री मिले हैं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




