दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश, गिरे ओले, मौसम का बदला मिजाज

Published by :Pritish Sahay
Published at :05 May 2026 5:15 PM (IST)
विज्ञापन
Delhi Rain Alert

दिल्ली में बारिश, फोटो- पीटीआई

Delhi Rain Alert: दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में मंगलवार को बारिश और ओलावृष्टि हुई. तेज हवा भी चली. मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 24 घंटे में कई हिस्सों में हल्की बारिश, बादल और तेज हवा चलने की संभावना है.

विज्ञापन

Delhi Rain Alert: मंगलवार को दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने अचानक से करवट ले ली. कई इलाकों में गरज के साथ तेज बारिश होने लगी. कई जगहों पर ओले भी गिरे. मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले समय में दिल्ली-एनसीआर में बारिश का दौर जारी रह सकता है. इससे पहले सोमवार (4 मई) को भी रात के समय राष्ट्रीय राजधानी में गरज के साथ बारिश हुई. दिल्ली में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

दिल्ली के कई इलाकों में गिरे ओले

मंगलवार को दिल्ली में कई जगहों पर बारिश के साथ ओले भी गिरे. दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास बारिश के साथ ओले गिरे.

दिल्ली के द्वारका इलाके में भी बारिश हुई, और ओले गिरे.

मौसम विभाग ने जताई थी बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने इससे पहले संभावना जताई थी कि कश्मीरी गेट, इंडिया गेट, अक्षरधाम, सफदरजंग, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, डिफेंस कॉलोनी और लाजपत नगर सहित दिल्ली के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. कई इलाकों में मौसम विभाग ने बिजली गिरने का भी अनुमान जताया था.

अगले 24 घंटे में कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 24 घंटे में दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज ऐसा ही रह सकता है. आईएमडी के अनुसार कई इलाकों में हल्के बादल छाए रह सकते हैं. कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तर से हवाएं भी चलने की संभावना है.

Also Read: पाकिस्तान में भीषण गर्मी का कहर: लू से कराची में 10 लोगों की मौत, तापमान 44 डिग्री के पार

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola